.
AmritsarPunjab News: पैसा Double के लालच में करोड़ों की धोखाधड़ी, पीड़ितों ने...

Punjab News: पैसा Double के लालच में करोड़ों की धोखाधड़ी, पीड़ितों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पीड़ितों का दावा- घर और जमीन बिकने का भी खतरा

अमृतसरः पैसा दोगुना करने और प्रॉपर्टी के कारोबार के नाम पर करोड़ों रुपए की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि जुगराज सिंह नाम के व्यक्ति ने निवेश के बदले पैसा दोगुना करने का भरोसा दिया था, जिसके बाद कई लोगों ने अपनी बचत, कमेटियों का पैसा और बैंकों से लिए लोन का पैसा इसमें लगा दिया।

मामले को लेकर 200 से ज्यादा पीड़ित परिवारों ने विरोध-प्रदर्शन किया है। पीड़ित गुरप्रीत कौर ने बताया कि आम लोगों की तरह वे भी इस काम में शामिल थी। शातिर आरोपी ने पहले भरोसा बनाया और बाद में परिवार और रिश्तेदारों के करोड़ों रुपए कथित तौर पर फंसा लिए गए। गुरप्रीत कौर ने दावा किया कि उन्होंने खुद साढ़े तीन करोड़ रुपए का निवेश किया था।

जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो वे आज देंगे, कल देंगे जैसे वादे करते रहे और अब डेढ़ से ढाई साल बीत चुके हैं। एक अन्य पीड़ित नीलम पाल के परिवार ने बताया कि उन्होंने घर के लिए रखे पैसे और बैंकों से लिए लोन का पैसा भी इसमें लगा दिया था। पीड़ित के अनुसार कुछ महीनों तक पेमेंट आती रही, जिससे उन्हें भरोसा हो गया। बाद में पैसे आने बंद हो गए।

इस स्कैम मे लगभग 80 से 90 लाख रुपए का बकाया है और जो चेक दिए गए थे, वे भी बाउंस हो गए है। पीड़ित ने दावा किया कि उनका अपना घर बिकने की कगार पर है, जबकि भारतीय किसान यूनियन एकता माझा के राज्य अध्यक्ष गुरसेवक सिंह धालीवाल ने आरोप लगाया कि इस मामले में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें पूर्व सैनिक, पूर्व पुलिसकर्मी, व्यापारी और आम लोग शामिल हैं।

शुरूआत में लगभग 100 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की बात सामने आई थी, जो पीड़ितों की संख्या बढ़ने के साथ और बढ़ सकती है। उनके मुताबिक पंजाब के अलग-अलग जिलों और दूसरे राज्यों से भी लोग सामने आ रहे है। किसान नेता ने आरोप लगाया कि पीड़ितों को 25 से 40 लाख रुपए या उससे ज़्यादा निवेश करने के लिए उकसाया गया और उनसे और लोगों को जोड़ने के लिए भी कहा गया।

पीड़ित मांग कर रहे है कि हर जिले में अलग-अलग शिकायतें दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि जुगराज सिंह के न्यू अमृतसर में एक ट्रेडिंग कंपनी की शाखा चलाने और लोगों को 24 महीनों में उनके पैसे दोगुने करने का भरोसा दिलाने के संबंध में शिकायत मिली है। पुलिस के अनुसार मकबूलपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल अभी एक शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया गया है और अन्य पीड़ितों के बयान लेने के बाद विभिन्न मामलों में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार अब तक सामने आया मामला 50 करोड़ रुपए से अधिक का है। पुलिस ने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर कुल राशि और प्रभावित लोगों की सही संख्या स्पष्ट हो जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

गुरुग्राम में फॉर्च्यून-200 कंपनी पीएफआई के इनोवेशन सेंटर इंडिया का हुआ उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा में नवाचार, प्रौद्योगिकी और वैश्विक स्तर की...

जींद बाईपास चौक की बदलेगी तस्वीर, 91.97 करोड़ रुपये से बनेगा फ्लाईओवर – Ranbir Singh Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री...

Jalandhar News: YouTuber Money Shaker की कोर्ट में पेशी, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मणि...

LPU में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 में भारत का कर रहे प्रतिनिधित्व

जालंधर(Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के 58 भारतीय खिलाड़ी...

Punjab News: पूर्व MLA ब्रह्मपुरा को CM Mann किया AAP में शामिल

तरनतारनः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

गुरुग्राम में फॉर्च्यून-200 कंपनी पीएफआई के इनोवेशन सेंटर इंडिया का हुआ उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा में नवाचार, प्रौद्योगिकी और वैश्विक स्तर की कारोबारी गतिविधियों को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। प्रदेश की...

जींद बाईपास चौक की बदलेगी तस्वीर, 91.97 करोड़ रुपये से बनेगा फ्लाईओवर – Ranbir Singh Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क एवं परिवहन...

Jalandhar News: YouTuber Money Shaker की कोर्ट में पेशी, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मणि शॉकर और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार करके 2 दिन...

LPU में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 में भारत का कर रहे प्रतिनिधित्व

जालंधर(Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के 58 भारतीय खिलाड़ी और छात्र जापान के आइची-नागोया में चल रहे 20वें एशियन...