जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में तेज रफ्तार आई-20 कार का कहर देखने को मिला। जहां बेकाबू कार डीजी मार्क मीडिया शोरूम में घुस गई। इस घटना में शोरूम का सामान टूट गया। घटना की वीडियो भी सामने आई है। इस घटना में दो बुजुर्ग गाड़ी में सवार थे और घटना में उन्हें मामूली चोटे भी आई है। हादसे में शोरूम में कांच ही कांच बिखरा हुआ है। वहीं अन्य सामान भी टूट गया। हादसा देर रात 3 बजे हुआ है।
गनीमत यह रही कि हादसे के समय शोरूम बंद था और शोरुम में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद क्रेन की मदद से कार को शोरूम से बाहर निकाल गया। वहीं हादसे में दौरान कार चालक ने कहाकि वह शोरूम में हुए हादसे की सारी भरपाई करेंगे। ऐसे में शोरूम मालिक द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करवाई गई।
दरअसल, देर रात गाड़ी नंबर पीबी 08 डीबी 5412 बेकाबू हो गई और शोरूम में घुस गई। इस घटना को लेकर कार चालक का बयान भी सामने आया है। जानकारी देते हुए कार चालक ने कहाकि उनसे गाड़ी दुकान से टकरा गई और दुकान के सारे नुकसान की भरपाई वह खुद करेंगे। वहीं शोरूम मालिक ने कहा कि कार चालक की ओर से कार की चाबी और दस्तावेज उन्हें सौंप दिए गए है और सुबह दोबारा आकर शोरूम के हुए नुकसान की भरपाई कर दी जाएगी।