.
Haryana Govtगौ सेवा, खेल और पारदर्शी सुशासन हरियाणा की है पहचान

गौ सेवा, खेल और पारदर्शी सुशासन हरियाणा की है पहचान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नशे के खिलाफ सरकार का कड़ा प्रहार जारी- मुख्यमंत्री

हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित गौ कथा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब के जिला पटियाला स्थित समाना की पावन धरा पर आयोजित गौ कथा और गौ माता की सेवा का यह पवित्र कार्यक्रम भारत की महान आध्यात्मिक एवं सनातन परंपरा का भव्य साक्षी है। हिंद की चादर, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित यह समारोह हमारी आस्था, सेवा-परंपरा और साझी सांस्कृतिक विरासत का एक अद्भुत और अप्रतिम संगम है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गौ सेवा समिति, एडवोकेट एसोसिएशन व अन्य कई सामाजिक संगठनों ने स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर स्वागत भी किया।

गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए ऐतिहासिक कदम

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले हरियाणा में केवल 200 गौशालाएं थीं और उनका वार्षिक बजट मात्र 2 करोड़ रुपये था। वर्तमान सरकार की प्राथमिकताओं के फलस्वरूप आज प्रदेश में गौशालाओं की संख्या बढ़कर 650 हो चुकी है, जबकि इनका बजट बढ़ाकर रिकॉर्ड 600 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इन गौशालाओं में वर्तमान में 4 लाख से अधिक बेसहारा गोवंश का पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ पालन-पोषण किया जा रहा है।

गोवंश को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रदेश की 350 गौशालाओं में विशाल शेड और सौर ऊर्जा (सोलर) प्लांट स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, गौ संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई गौशालाओं की स्थापना हेतु जमीन की रजिस्ट्री पर ली जाने वाली 1 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी को पूर्णतः समाप्त कर दिया गया है।

खेल संस्कृति, युवा शक्ति और नशा मुक्ति अभियान

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य पर बल देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने युवाओं को नशे की सामाजिक बुराई से बचाने के लिए एक व्यापक और बड़ा अभियान चला रखा है। नशे के सौदागरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। पंजाब सरकार की अनदेखी के कारण यहां का युवा नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है, वहीं हरियाणा में युवाओं को मैदानों से जोड़ने के लिए 2000 खेल नर्सरियां स्थापित की गई हैं, जहां प्रतिदिन लगभग 40 लाख युवा अभ्यास करते हैं।

इसी खेल नीति का परिणाम है कि हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत द्वारा जीते गए कुल 39 मेडल (13 गोल्ड) में से अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों ने 7 गोल्ड मेडल हासिल किए। गर्व की बात यह है कि इन 7 स्वर्ण पदकों में से 5 मेडल हरियाणा की बेटियों ने अपने नाम कर देश और प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में है विकास और पारदर्शी सुशासन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। सड़क और रेल कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं तथा रिकॉर्ड संख्या में नए मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी, आईआईटी और आईआईएम खोले गए हैं। हरियाणा का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य के 22 में से 17 जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं। वर्ष 2014 से पूर्व हरियाणा को प्रतिवर्ष केवल 500 डॉक्टर मिलते थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 3000 प्रतिवर्ष हो गई है। इसके साथ ही, हरियाणा में युवाओं को बिना किसी खर्ची-पर्ची के पूर्ण पारदर्शिता से सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब में युवाओं के साथ नौकरियों के वितरण में लगातार भेदभाव किया जा रहा है।

इस अवसर पर स्वामी राजेश्वरानंद महाराज, हरमेश गोयल, नीरज जिंदल, राजेश जिंदल, एडवोकेट बलबीर सिंह, जितेंद्र, जसपाल सहित अनेक संस्थागत प्रतिनिधि, धार्मिक गुरु और गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विजेताओं से PM मोदी ने की मुलाकात, बोले- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को...

RG कर अस्पताल रेप-मर्डर केस में बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल सरकार ने दिए नई जांच के आदेश

कोलकाता के चर्चित RG कर अस्पताल रेप और मर्डर केस में करीब दो साल बाद बड़ा फैसला लिया गया...

Health Tips: घर पर इन 5 आसान टेस्ट से जांचें अपनी बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी और बैलेंस

Health Tips: फिटनेस का मतलब सिर्फ पेट अंदर होना, ज्यादा वजन उठाना या तेज दौड़ पाना नहीं है। एक...

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय युवक...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi की लोगों से खास अपील, बोले – ‘हर घर तिरंगा अभियान में लें भाग’

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की जनता से खास अपील...