.
Haryana Govtमैराथन केवल दौड़ नहीं, स्वस्थ जीवन का संकल्प: नायब सिंह सैनी

मैराथन केवल दौड़ नहीं, स्वस्थ जीवन का संकल्प: नायब सिंह सैनी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नशे को हराने और मुख्यमंत्री के संकल्प को जीताने नारनौल में उमड़ा जनसैलाब

चंडीगढ़: नारनौल के नूनी शेखपूरा मोड़ पर रविवार को तिरंगा हाथों में लिए यूथ मैराथन व तिरंगा यात्रा में शामिल हुए रिकार्ड जन सैलाब को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नशा मुक्ति का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने स्वयं 5 किलोमीटर दौड़ में शामिल होकर युवाओं का हौसला बढाया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, सांसद धर्मबीर सिंह, नारनौल विधायक औमप्रकाश यादव, महेन्द्रगढ विधायक कंवर सिंह यादव, जिला अध्यक्ष यतेन्द्र राव, यूथ मैराथन की ब्रांड ऐंबेस्डर व कॉमन वैल्थ गोल्ड मैडल विजेता शर्मिला धनखड़, पंकज नैन आईपीएस, उपायुक्त अनुपमा अंजली भी उपस्थित रहे।

जब किसी प्रदेश के युवा सुबह-सुबह तिरंगा हाथ में लेकर दौड़ने निकल पड़ते हैं, तब समझ लीजिए कि वह प्रदेश केवल विकास की नहीं, बल्कि जागरूकता, राष्ट्रभक्ति और उज्ज्वल भविष्य की दौड़ भी जीतने वाला है। अगर कोई मुझसे पूछे कि विकसित भारत की सबसे सुंदर तस्वीर कैसी होगी… तो मैं कहूँगा-हाथ में तिरंगा, जीवन में खेल और मन में नशा मुक्त भारत का संकल्प। यह मैराथन केवल कुछ किलोमीटर की दौड़ नहीं है। यह स्वस्थ जीवन का संकल्प है। यह नशे के अंधकार से उजाले की ओर बढ़ने का संकल्प है। आज नारनौल की धरती से यह संदेश पूरे हरियाणा में जाना चाहिए कि नशा जीवन को समाप्त करता है, जबकि खेल जीवन को संवारता है। 26 जुलाई को यमुनानगर से जो जन-जागरण की यह मशाल जली थी, आज नारनौल की धरती पर वह और अधिक प्रज्वलित दिखाई दे रही है। युवाओं का यह उत्साह बताता है कि हरियाणा नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

आज का यह आयोजन हर घर तिरंगा अभियान का भी साक्षी है। वर्ष 2022 में आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान शुरू हुआ यह अभियान आज देश का जन आंदोलन बन चुका है। इस वर्ष यह अभियान वंदे मातरम के 150 गौरवशाली वर्षों को समर्पित है। वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज़ है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान करोड़ों देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की नई चेतना जगाई। आज हमारी जिम्मेदारी है कि हम नई पीढ़ी को उन बलिदानों से परिचित कराएँ, जिनकी बदौलत हमें यह आज़ादी मिली है। हमने संकल्प लिया है कि हर घर तिरंगा अभियान को हरियाणा के गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुँचाया जाएगा। सरकारी विभाग, शिक्षण संस्थान, सामाजिक संगठन और नागरिक समाज मिलकर इसे जनआंदोलन बनाएँगे।

तिरंगा यात्राएं, साइकिल यात्राएं और अन्य कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों की स्मृति से जुड़े स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवा केवल तिरंगा हाथ में न लें, बल्कि उसके पीछे के बलिदान को भी समझें। मुझे विश्वास है कि हमारी माताएं-बहनें, स्वयं सहायता समूह, युवा, किसान, खिलाड़ी और विद्यार्थी इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। तिरंगे के प्रति उत्साह के साथ उसकी मर्यादा का पालन करना भी हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। अभियान के बाद तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखें। तिरंगे का सम्मान केवल नियमों का पालन नहीं है। यह उन वीर शहीदों के प्रति हमारी श्रद्धांजलि है, जिन्होंने इसकी आन-बान-शान के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। तिरंगा हमें कर्तव्य सिखाता है। खेल हमें अनुशासन सिखाते हैं।

हाल ही में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं को संबोधित करते हुए नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया है। आज का युवा भारत की अमृत पीढ़ी है, जिस पर 2047 तक देश को विकसित बनाने का दायित्व है और इसके लिए नशे से पूर्णत: दूर रहना अनिवार्य है। प्रधानमंत्री जी ने बहुत सही कहा है कि नशा कुछ पल का हाई जरूर देता है, पर पूरे जीवन को लो कर देता है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए हमने ‘हरियाणा उदय’ के माध्यम से नशा मुक्त हरियाणा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया है। मैराथन, साइक्लोथॉन, राहगीरी और अनेक जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लाखों युवाओं और नागरिकों को इस जनआंदोलन से जोड़ा गया है।

अब तक 2,483 कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 17 लाख से अधिक लोगों ने सक्रिय भागीदारी की है। प्रदेश में 160 नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेजों और सिविल अस्पतालों में भी उपचार की व्यवस्था की गई है। अब तक 7,523 लोगों की पहचान कर उनका इलाज कराया जा चुका है, ताकि वे सम्मान के साथ सामान्य जीवन में लौट सकें। नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष टास्क फोर्स, एंटी नारकोटिक्स सेल और हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के माध्यम से लगातार कार्रवाई की जा रही है।

नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल सरकार नहीं जीत सकती। इसमें परिवार, विद्यालय, पंचायत, खेल संस्थाएँ और समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। यदि समय रहते हम किसी भटके हुए युवा का हाथ पकड़ लें, तो हम केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक पूरा परिवार बचा सकते हैं। मैराथन हमें सिखाती है कि लक्ष्य मिलने तक रुकना नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नारनौल की इस धरती से हम पाँच संकल्प लें कि नशे से दूर रहेंगे, दूसरों को भी बचाएंगे, प्रतिदिन खेल या योग करेंगे, तिरंगे की मर्यादा का पालन करेंगे और राष्ट्र निर्माण के हर अभियान में सक्रिय भागीदार बनेंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने 10 किलोमीटर मैराथन में महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर रही भारती को एक लाख, द्वितीय स्थान पर रही सोनिका को 50 हजार व तीसरे स्थान पर रही नीता रानी को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार 10 किलोमीटर पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे मोहित, द्वितीय स्थान पर रहे गौरव व तीसरे स्थान पर रहे शुभम को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने 5 किलोमीटर मैराथन पुरुष वर्ग में प्रथम रहे केशव, द्वितीय रहे अमित व तीसरे स्थान पर रहे साहिल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार 5 किलोमीटर मैराथन महिला वर्ग में प्रथम कोमल, द्वितीय आरती व तृतीय स्थान पर रही जागृति को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, पूर्व विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, पूर्व विधायक सीताराम यादव, क्रिकेट खिलाड़ी जोगेन्द्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक व अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

गौ सेवा, खेल और पारदर्शी सुशासन हरियाणा की है पहचान

नशे के खिलाफ सरकार का कड़ा प्रहार जारी- मुख्यमंत्री हिंद...

JPSC में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित परीक्षा...

पौधरोपण मानवता के सुरक्षित भविष्य का आधार है: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि पौधरोपण अभियान...

PoK में प्रदर्शनकारियों को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज की पार्टी का बदला रुख, सभी को बताया देशभक्त

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में पिछले कई महीनों से जारी विरोध प्रदर्शन और हिंसा के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ...

गौ सेवा, खेल और पारदर्शी सुशासन हरियाणा की है पहचान

नशे के खिलाफ सरकार का कड़ा प्रहार जारी- मुख्यमंत्री हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी...

रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग में 51 नई नियुक्तियों से पूर्व सैनिकों को मिलेगी अच्छी सुविधाएं : मोहिंदर भगत

एस.ए.एस. नगर/चंडीगढ़: पंजाब के युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान करने के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के मिशन की...

JPSC में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित परीक्षा अनियमितताओं के बीच बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। आयोग...