.
Unaसदाशिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विधायक विवेक शर्मा ने डाली...

सदाशिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विधायक विवेक शर्मा ने डाली पूर्णाहुति

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बंगाणा,सुशील पंडित: कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सदाशिव मंदिर पहुंचकर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के विराम अवसर पर पूर्णाहुति डाली। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान ठाकुर जी से कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की तथा कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया।

सदाशिव मंदिर में आयोजित कथा के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भगवान ठाकुर जी के जयकारे लगाते हुए धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। विधायक विवेक शर्मा ने भी श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना और पूर्णाहुति में सहभागिता की।

विधायक ने कहा कि सदाशिव मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को अपनी संस्कृति तथा सनातन परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

सावन में भागवत कथा श्रवण पुण्य का कार्य : विवेक शर्मा

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सावन मास भगवान शिव की आराधना का विशेष महीना माना जाता है और इस पवित्र समय में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण अत्यंत पुण्यदायी होता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली आध्यात्मिक यात्रा है।

उन्होंने कहा कि कथा के माध्यम से धर्म, सत्य, सेवा, त्याग और मानवता का संदेश प्राप्त होता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति तनाव और अनेक परेशानियों से घिरा रहता है, ऐसे में धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन मन को शांति प्रदान करते हैं और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का बोध कराते हैं।

उन्होंने ने भगवान ठाकुर जी से प्रार्थना करते हुए कहा,  ठाकुर जी मेरे कुटलैहड़ परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखें।” उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ केवल उनकी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि उनका अपना परिवार है और वे क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

उन्होंने क्षेत्र में शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारा बनाए रखने की प्रार्थना की तथा कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और कठिन परिस्थितियों में क्षेत्रवासियों ने जिस साहस और एकजुटता का परिचय दिया है, वह सराहनीय है।

कथा के विराम अवसर पर विधायक ने कथा व्यास का आशीर्वाद लेकर धार्मिक आयोजन के सफल समापन के लिए आयोजकों और श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों की सफलता तभी सार्थक है, जब इनके माध्यम से समाज में धर्म के साथ-साथ सेवा, सद्भाव, संस्कार और मानवता का संदेश भी पहुंचे।

कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, योगराज कौशल, राजेंद्र कुमार, उपप्रधान अशोक कुमार, मोनू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे। विधायक विवेक शर्मा की उपस्थिति से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विजेताओं से PM मोदी ने की मुलाकात, बोले- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को...

हर घर तिरंगा व वंदे मातरम अभियान का हुआ भव्य आगाज

जनभागीदारी से देशभक्ति, राष्ट्रभक्ति का बनेगा वातावरण चण्डीगढ: हर घर...

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय युवक...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi की लोगों से खास अपील, बोले – ‘हर घर तिरंगा अभियान में लें भाग’

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की जनता से खास अपील...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विजेताओं से PM मोदी ने की मुलाकात, बोले- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय...

हर घर तिरंगा व वंदे मातरम अभियान का हुआ भव्य आगाज

जनभागीदारी से देशभक्ति, राष्ट्रभक्ति का बनेगा वातावरण चण्डीगढ: हर घर तिरंगा अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश...