ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत एक व्यक्ति के साथ कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह 8 अगस्त 2026 को अपने घर से दुकान की ओर जा रहा था। इसी दौरान सरांये के पास रविन्द्र कुमार निवासी कुठेड़ा जसवालां, तहसील घनारी, जिला ऊना ने उसे जातिसूचक शब्दों से संबोधित किया और उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और संभावित प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है।