.
InternationalKosovo की संसद में अचानक रुकी कार्यवाही, PM कुर्ती पर विपक्षी दलों...

Kosovo की संसद में अचानक रुकी कार्यवाही, PM कुर्ती पर विपक्षी दलों ने फेंके अंडे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: कोसोवो की राजधानी प्रिस्टिना में बीते दिन संसद सत्र के दौरान जोरदार हंगामा देखने को मिला है। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। नई संसद की बैठक के दौरान विपक्षी सांसदों ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती पर अंडे फेंक दिए। इसके बाद संसद में हंगामा मच गया और पुलिस को बीच में आकर बचाव करना पड़ा। कार्यवाहक पीएम संसद में बोल रहे थे। इस दौरान वह सरकार बनाने के लिए दूसरी पार्टियों से बात करने के लिए समय भी मांग रहे थे। ऐसे में पार्टी की सांसद टाइम क्रादिजाज ने अपने पर्स में से अंडे निकाले। उन्होंने कुर्ती की ओर अंडे फेंकते शर्म करो के नारे भी लगाए। इसके बाद कुर्ती की पार्टी के सांसदों ने बीच में आकर उनका बचाव किया।

स्पीकर पद पर नहीं हुआ फैसला

चुनाव के बाद अभी तक स्पीकर पद पर कोई नहीं बैठा है। इस पॉजिशन के लिए अभी भी संदेह बना हुआ है। ऐसे में कार्यवाहक प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती की ओर से स्पीकर पद पर कोई भी प्रस्ताव रखने से पहले दूसरी पार्टियों से बात करने का समय मांगा जा रहा था। इसी दौरान विपक्षी सांसद की ओर से उन पर अंडे फेंक दिए गए।

यह हंगामा कोसोवो में लंबे समय से चल रहे राजनीतिक संकट को भी दिखा रहा है। बता दें कि यहां पर जून में चुनाव हुए ते और इसमें प्रधानमंत्री कुर्ती की पार्टी को वेटेवेंडोसजे को 120 में से 58 सीटें मिली थी परंतु सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी को अब दूसरी पार्टियों की जरुरत पड़ रही है। ऐसे में वो नए चुनावों से बचने के लिए राजनीतिक समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं।

एलडीके के पास है 18 सीटें

वहीं कुर्ती की पार्टी डेमोक्रेटिक लीक ऑफ कोसोवो के साथ बातचीत भी कर रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि LDK के पास इस समय 18 सीटें हैं हालांकि दोनों पार्टियों के बीच में अभी तक राष्ट्रपति पद को लेकर कोई भी सहमति ही नहीं बन पाई है। राष्ट्रपति को चुनने के लिए कुर्ती की पार्टी के पास दो तिहाई बहुमत भी नहीं है। ऐसे में वो बाकी पार्टियों के साथ संपर्क भी कर रहे हैं।

संसद में एल्बिन कुर्ती के सांसदों की ओर से यह कहा गया है कि हमने अभी तक कोई भी राजनीतिक समझौता नहीं किया है। ऐसे समय में नए चुनावों से अपना बचाव करने के लिए ही मैंने एक्स्ट्रा समय की मांग की है। वहीं एलडीके ने गठबंधन समझौते कि लिए सीधे राष्ट्रपति पद की भी मांग की है परंतु कुर्ती की ओर से इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

अस्पताल से सामने आया Sonu Nigam का वीडियो, 77 साल पुराना गाना गाते दिखे सिंगर

मनोरंजन: बॉलीवुड में अपनी आवाज से सबके दिलों में...

Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि आश्रम चुनावः वोट डालने को लेकर लगी कतारें, देखें वीडियो

जालंधर: अली मोहल्ला में स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम की...

क्या सच में Iphone 17 की बढ़ेगी कीमतें, इस वजह से कंपनी ने किया दावा!

टेक्नोलॉजी: वैसे तो लॉन्चिंग के आस-पास ऐप्पल अपने करंट...

अस्पताल से सामने आया Sonu Nigam का वीडियो, 77 साल पुराना गाना गाते दिखे सिंगर

मनोरंजन: बॉलीवुड में अपनी आवाज से सबके दिलों में राज करने वाले सोनू निगम आए दिन सुर्खियों में बने...

घर में पैसे की कमी दूर करेगा Money Plant, लगाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

धर्म: घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए काफी लोग अपने...

Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि आश्रम चुनावः वोट डालने को लेकर लगी कतारें, देखें वीडियो

जालंधर: अली मोहल्ला में स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम की प्रधानी को लेकर आज चुनाव हो रहा है। जिसमें तीन...

Punjab News: युवक की हत्या करने की नई सीसीटीवी आई सामने, परिजनों ने हाईवे किया जाम, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला सुंदर नगर इलाके...