नई दिल्ली: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजताबा खामेनेई का स्वास्थ्य खराब होने की खबरें सामने आ रही थी। अब इसी के बीच एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें मोजताबा खामेनेई बिल्कुल स्वस्थ नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो ईरान की न्यूज एजेंसी की ओर से जारी किया गया है। इस दौरान उनके साथ कुछ लोग भी बैठे हुए हैं। कुछ दिन पहले इजरायल की मीडिया ने यह कहा था कि मोजताबा खामेनेई की हालत काफी खराब है और उनको अस्पताल में ले जाया गया है।
मेहर न्यूज ने शेयर किया वीडियो
ईरान के मेहर न्यूज नाम के चैनल ने मोजतबा खामेनेई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो किस दिन की है यह सामने नहीं आया। वहीं इजरायल की मीडया ने उनकी तबीयत नाजुक बताई थी। वीडियो सामने आने के बाद यह माना जा रहा है कि ईरान की सरकार ने अफवाहों को खारिज करने के लिए ये वीडियो जारी किया है।
वीडियो में वह एक गद्दे पर बैठे दिख रहे हैं और उनके सामने कुछ लोग भी बैठे हैं। लोगों से मोजत्बा बातें करते भी दिख रहे हैं और बिल्कुल सेहतमंद दिख रहे हैं।
हालत नाजुक होने की खबरें आई थी सामने
बता दें कि शुक्रवार को इजरायली मीडिया की ओर से यह दावा किया गया था कि मोजबता खामेनेई की हालत गंभीर है और उनको अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है। इजरायल के चैनल ने ईरानी प्रशासन के करीबी सूत्रों का हवाला भी दिया था। उनका कहना था कि उनकी सेहत को लेकर काफी डर बना हुआ था। हालांकि कुछ न्यूज चैनल का यह भी कहना था कि उनकी मौत भी हो सकती है।
राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने भी किया था हालत गंभीर होने का दावा
बता दें कि ईऱान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भी एक मीडिया इंटरव्यू में यह कहा था कि मोजतबा खामेनेई के साथ सीधा संपर्क करना मुश्किल हो रहा है हालांकि उन्होंने यह कहा था कि उनकी मौजूदगी ही देश के लिए इस सबसे बड़ी ताकत है। एक मीडिया एजेंसी ने यह दावा भी किया था कि खामेनेई ईरान में ही मौजूद नहीं है।