फिरोजपुरः शहर में चोर और लुटेरे खुलेआम अपराध कर रहे हैं। वहीं इन मामलों में अब महिला चोर भी सक्रिय है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें बस स्टैंड पर तीन महिलाओं ने एक महिला यात्री के पर्स से 2000 रुपए चुरा लिए। जब वह महिला रोने लगी, तो वहां मौजूद लोगों ने इन चोर महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।
बातचीत में यात्रियों ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, यहां रोजाना यात्रियों के पैसे चोरी हो रहे हैं। लेकिन आज ये महिलाएं पकड़ी गई है।
पुलिस ने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी महिला ने कबूला है कि उसने चोरी की है। पुलिस आरोपी महिला को अपने साथ थाने ले गई।