.
JalandharJalandhar News: 2 तोले गहने और 40 हजार की नगदी लेकर चोर...

Jalandhar News: 2 तोले गहने और 40 हजार की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना लांबड़ा के अधीन आते गद्दो वाली गांव में चोरों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, देर रात 2 बजे चोर घर से गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए परिवार के मुखिया गुरमीत राम ने बताया कि रात करीब 2 बजे जब वह वॉशरूम जाने के लिए उठे थे। तब घर में सब सामान्य था। इसके बाद चोर खिड़की तोड़कर घर में घुसे। गुरमीत राम ने बताया कि वारदात के समय वह पास वाले कमरे में सो रहे थे। खिड़की का कांच टूटने की आवाज भी उन्हें सुनाई दी, लेकिन उन्होंने इसे सामान्य आवाज समझकर नजरअंदाज कर दिया।

गुरमीत राम ने बताया कि वह आमतौर पर सुबह 5 से सवा 5 बजे के बीच उठ जाते हैं। शनिवार सुबह करीब सवा 5 बजे जब उन्होंने कमरे से बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोला तो वह नहीं खुला। इससे उन्हें किसी अनहोनी का शक हुआ। उन्होंने जोर लगाकर किसी तरह दरवाजा खोला तो बाहर बड़ा मेज रखा मिला। जिसके बाद उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो अलमारी खुली थी, कपड़े बिखरे हुए थे और लॉकर टूटा हुआ था। सामान की जांच करने पर पता चला कि घर से सोने के गहने और नकदी गायब थी। घर की पिछली तरफ खेत होने के कारण चोरों ने उसी रास्ते से वारदात को अंजाम दिया।

चोरों के पैरों के निशान गीली मिट्टी पर साफ दिखाई दे रहे हैं। चोर नंगे पैर आए थे। कई जगह उनके स्लिप होने के भी निशान हैं। उन्होंने बताया कि चोरों का अपने तौर पर पता लगाने के लिए वह आस-पास के घरों के सीसीटीवी भी चेक करवा रहे हैं। चोर अलमारी तोड़कर करीब 2 तोले सोने के गहने और 40 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी हुए गहनों में सोने की चेन, अंगूठियां और टॉप्स शामिल हैं। गुरमीत राम ने बताया कि उनके एक बेटे की शादी हो चुकी है जबकि दूसरे की होनी है। उसकी शादी के लिए पहले से जोड़कर कोरे नोट एकत्रित कर रखे थे। इनमें 100-50-10 और 20 रुपए के नोट थे। ये रकम 40 हजार रुपए थी। घटना की शिकायत थाना लांबड़ा की पुलिस को दे दी है। पीड़ित ने पुलिस से अपील है कि चोरों को जल्द से जल्द ट्रेस कर पड़ा जाए और सामान की रिकवरी करवाई जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

गवर्नमेंट कॉलेज में शिक्षा मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने आज...

Punjab News: युवाओं को CM मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र, नीट पास छात्रों की संख्या में हुई बढ़ौतरी, देखें Live

69,094 युवाओं को मिली सरकारी नौकरियां मोहालीः विकास भवन मोहाली...

Jalandhar News: व्यस्त बाजार वाहनों की आमने-सामने टक्कर, भारी हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जेल रोड पर व्यस्ता बाजार में वाहनों...

Portugal में नौकरी के नाम पर ठगा, युवती को बीयर शॉप मालिक को बेचा

मुंबईः पुणे स्थित फर्म ने नौकरी का लालच देकर...

Punjab News: धूं-धूं-कर जली स्कॉर्पियो, पीड़ित ने पंप कर्मियों पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

पटियालाः जिले में राजपुरा रोड पर गाड़ी को आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार जैन पेट्रोल पंप के...

गवर्नमेंट कॉलेज में शिक्षा मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने आज सेक्टर-1 स्थित राजकीय महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

Punjab News: युवाओं को CM मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र, नीट पास छात्रों की संख्या में हुई बढ़ौतरी, देखें Live

69,094 युवाओं को मिली सरकारी नौकरियां मोहालीः विकास भवन मोहाली में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह...

Jalandhar News: व्यस्त बाजार वाहनों की आमने-सामने टक्कर, भारी हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जेल रोड पर व्यस्ता बाजार में वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान भारी हंगामा देखने...