.
JalandharJalandhar News: व्यस्त बाजार में वाहनों की आमने-सामने टक्कर, भारी हंगामा, देखें...

Jalandhar News: व्यस्त बाजार में वाहनों की आमने-सामने टक्कर, भारी हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जेल रोड पर व्यस्ता बाजार में वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। बताया जा रहा हैकि ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल होने के कारण बोलेरो चालक गलत दिशा से गाड़ी लेकर आ गया। इस दौरान यह हादसा हो गया। इस घटना में बोलेरों सहित 2 कारें और एक एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई।

हालांकि हादसे के बाद बोलेरों चालक ने वाहनों के नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया। मामले की जानकारी देते हुए आबादपुरा निवासी बोलेरों चालक दिलीप कुमार ने कहाकि ब्रेक फेल होने के कारण वह अन्य वाहनों को बचाने के लिए गलत दिशा में गाड़ी लेकर आया और गाड़ी को रोकने की कोशिश की। इस दौरान यह हादसा हो गया। दिलीप के अनुसार सही दिशा में बड़ी घटना हो सकती थी। वहीं बोलेरों चालक ने कहाकि वह नुकसान की भरपाई करने के लिए रूका हुआ है, नहीं तो वह भाग भी सकता था।

वहीं कार चालक अकरम ने कहा कि वह कपूरथला से आ रहा था और उसने गाड़ी खड़ी की हुई थी। इस दौरान गलत दिशा से आ रहे बोलेरों चालक ने सीधी उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान गाड़ी में 2 लोग सवार थे। पीड़ित के अनुसार गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई।

उधर, एक्टिवा सवार तरुण सोंधी ने कहाकि जेल चौंक पर यह हादसा हुआ है। पीड़ित के अनुसार वह नई एक्टिवा पर सवार होकर मॉडल टाउन से जूते खरीदकर आ रहा था। इस दौरान हादसे में उसकी एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि बोलेरों की ब्रेक फेल होने को लेकर एक्टिवा चालक इसे ड्रामा बता रहा था। घटना के दौरान काफी देर तक हंगामा होने पर मौके पर पुलिस पहुंची और सभी को शांत करवाया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

क्या ईरान खत्म करेगा अमेरिका के साथ युद्ध, Masood Pejeshikian ने बोला – ‘हम कोशिश कर रहे हैं’

नई दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा...

Punjab News : सरकारी स्कूल के Principal ने तोड़ा दम, 3 दिन पहले हुआ था जानलेवा हमला

मोहाली : जिले के कुंभड़ा सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल...

Punjab News : करंट लगने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

मोहाली : जिले के नया गांव इलाके से एक...

क्या आप भी हैं भूतिया जगहों पर घूमने के शौकीन तो भारत की ये 4 Haunted Places करें Visit

लाइफस्टाइल: भारत में ऐसे कई लोग है जो रहस्यमयी...

Ruturaj Gaikwad को पीछे छोड़ लिस्ट-ए क्रिकेट में शामिल हुए Jake Libby, बनाया खास रिकॉर्ड

खेल: घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों की बौछार करने...

क्या ईरान खत्म करेगा अमेरिका के साथ युद्ध, Masood Pejeshikian ने बोला – ‘हम कोशिश कर रहे हैं’

नई दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि तेहरान अमेरिका के साथ हाल ही में साइन...

Punjab News : सरकारी स्कूल के Principal ने तोड़ा दम, 3 दिन पहले हुआ था जानलेवा हमला

मोहाली : जिले के कुंभड़ा सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान...

Punjab News : करंट लगने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

मोहाली : जिले के नया गांव इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है। जहा दुकान पर सामान लेने...

क्या आप भी हैं भूतिया जगहों पर घूमने के शौकीन तो भारत की ये 4 Haunted Places करें Visit

लाइफस्टाइल: भारत में ऐसे कई लोग है जो रहस्यमयी और भूतिया जगहों को लेकर एक्साइटेड रहते हैं। इसका कारण...