.
MohaliPunjab News: युवाओं को CM मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र, नीट पास...

Punjab News: युवाओं को CM मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र, नीट पास छात्रों की संख्या में हुई बढ़ौतरी, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

69,094 युवाओं को मिली सरकारी नौकरियां

मोहालीः विकास भवन मोहाली में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से विभिन्न विभागों में एक दिन में 800 से अधिक नियुक्तियां की गई हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सरकार बनने के बाद अब तक 69,094 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सबसे अधिक 636 नियुक्तियां की गई हैं। इनमें 616 स्टाफ नर्स शामिल हैं। इसके अलावा शुगरफेड में 101, वित्त विभाग में 72, डिफेंस सर्विसेज विभाग में 57 और सहकारिता विभाग में 11 नियुक्तियां की गई हैं। गृह विभाग में 10 ला अफसरों की भर्ती की गई है।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद कर्मचारियों ने सरकार का आभार जताया। समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता युवाओं को योग्यता और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के आधार पर रोजगार उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक दिन में 800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति दी गई है। स्वास्थ्य विभाग में 636 नियुक्तियां किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। इनमें 616 स्टाफ नर्स की नियुक्ति शामिल है। इसके अलावा अन्य विभागों में भी अलग-अलग पदों पर युवाओं को नौकरी दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में आई थी, उस समय पंजाब से करीब 80 विद्यार्थी ही नीट परीक्षा पास करते थे। इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 882 हो गई है।

मुख्यमंत्री ने इसे करीब 11 गुना वृद्धि बताया। मान ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनका दावा है कि इन प्रयासों का असर विद्यार्थियों के परिणामों में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में अग्रणी राज्य बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बनने के समय पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में 27वें स्थान पर था। अब पंजाब ने केरल को पीछे छोड़ते हुए शिक्षा के क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने इसे सरकार की शिक्षा नीतियों और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल युवाओं को सरकारी नौकरी देना नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना भी है। उन्होंने नियुक्त किए गए कर्मचारियों से पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं निभाने का आह्वान किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

दियोली कार्प फार्म की बड़ी कामयाबी, मत्स्य बीज में आत्मनिर्भरता की राह पर हिमाचल

ऊना,सुशील पंडित: वर्षों से इंडियन मेजर कार्प के प्रजनन में...

मुख्यमंत्री ने HPU के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने आधिकारिक...

प्रदेश सरकार Cold Storage, फ्रीज-ड्राई यूनिट और रेफ्रिजरेटेड वैन के लिए देगी 70% Subsidy

शिमला: प्रदेश सरकार मत्स्य क्षेत्र के विकास के लिए...

ऊना पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, दो चालान और एक वाहन जब्त

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ...

IGMC शिमला को स्पैक्ट, सेल सेपरेटर और 256-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन मिलेगी

आईजीएमसी और टांडा में छह-छह अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें होंगी...

दियोली कार्प फार्म की बड़ी कामयाबी, मत्स्य बीज में आत्मनिर्भरता की राह पर हिमाचल

ऊना,सुशील पंडित: वर्षों से इंडियन मेजर कार्प के प्रजनन में एक ऐसी समस्या सामने आ रही थी, जिसमें तैयार होने...

मुख्यमंत्री ने HPU के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों तथा...

प्रदेश सरकार Cold Storage, फ्रीज-ड्राई यूनिट और रेफ्रिजरेटेड वैन के लिए देगी 70% Subsidy

शिमला: प्रदेश सरकार मत्स्य क्षेत्र के विकास के लिए ठोस कदम उठा रही है। मछली और मछली उत्पादों की...

ऊना पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, दो चालान और एक वाहन जब्त

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 8 अगस्त 2026 को...