आगराः जिले के बेलनगंज में लगातार हो रही बारिश के चलते वर्षों पुराना जर्जर दो मंजिला मकान भरभरकर ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था। ये मकान काफी समय से बंद था। आगरा में पिछले 72 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके चलते कई जगह जलभराव हो गया और कुछ जगहों पर सड़क तक धंस गई। शहर के पुराने क्षेत्र बेलनगंज में दो मंजिला जर्जर मकान ढह गया। इसके नीचे दुकानें बनी हुई थीं। यह मकान सालों से बंद था। पिछले कई दिनों से इस मकान का कोई न कोई हिस्सा गिर रहा था। शुक्रवार दोपहर पूरा मकान ही ढह गया।
View this post on Instagram
मकान गिरने के साथ ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास खड़े लोग इधर-उधर भाग निकले। जब पूरा मलबा गिर गया तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना है कि शहर में कई जर्जर बिल्डिंग हैं। नगर निगम इन पर कोई एक्शन नहीं ले रहा है। नगर निगम की ये लापरवाही किसी दिन भारी पड़ेगी। बता दें कि पिछले महीने भारी बारिश के चलते सुभाष बाजार में दोमंजिला नाले में समा गई थी। इसमें 5 लोग दब गए थे। एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद भी नगर निगम की आंखें नहीं खुली हैं।