Himachal Govt
Uncategorizedरील्स बनाने की आदत से परेशान पति ने पत्नी की हत्या; 8...

रील्स बनाने की आदत से परेशान पति ने पत्नी की हत्या; 8 महीने पहले दोनों ने की थी लवमैरिज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेंगलुरुः पत्नी की रील्स बनाने की आदत से परेशान होकर पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। आपको बता दें दोनों ने 10 महीने पहले लवमैरिज की थी, जिसके बाद वह बेंगलुरु में आकर रहने लग पड़े थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बिहार के पूर्वी चंपारण के रहने वाले धीरज कुमार को गिरफ्तार किया है। वे बेंगलुरु के गेरुपाल्या में एक किराए के कमरे में रह रहे थे।

शुरुआती जांच में आरोपी पति ने बताया कि शादी के बाद रीमा की उसमें दिलचस्पी कम हो गई थी। रीमा अपना ज्यादातर समय फोन पर बिताती थी। वह अक्सर रील्स बनाती थी और उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करती थी। वह सिर्फ अपने लिए खाना बनाती थी और उसके काम से लौटने से पहले ही खा लेती थी। रीमा लगातार धीरज पर बेंगलुरु छोड़कर बिहार लौटने का दबाव बना रही थी, जो दोनों के बीच अक्सर झगड़े की वजह बन गया था।

आरोपी के कबूलनामे के मुताबिक इन मुद्दों पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। बहस के दौरान रीमा ने धीरज को डंडे से मारा। गुस्से में आकर धीरज ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने उसका चेहरा प्लास्टिक से लपेटा, शव को चादर से ढका और उसे किराए के कमरे में छोड़कर खुद बिहार भाग गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Bigg Boss 20 फेम Qazi Touqeer के सपोर्ट में आए Arijit Singh, सलमान खान ने भी की तारीफ

मनोरंजन: 'बिग बॉस 20' एक बार फिर सुर्खियों में...

BRICS Summit का दूसरा दिन : मंडपम पहुंचे पीएम मोदी, देखें वीडियो

नई दिल्लीः भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली के...

भारतीय मूल की महिला को गोलियों से भूना, खुद भी की आत्महत्या

वॉशिंगटनः अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक बेहद दर्दनाक मामला...

CIA की रिपोर्ट में खुलासा : 9/11 हमले से पहले लादेन की हिट लिस्ट में था भारत

वॉशिंगटनः 9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर अमेरिकी खुफिया...

Bigg Boss 20 फेम Qazi Touqeer के सपोर्ट में आए Arijit Singh, सलमान खान ने भी की तारीफ

मनोरंजन: 'बिग बॉस 20' एक बार फिर सुर्खियों में बन गया है। नया सीजन फैंस को काफी पसंद भी...

BRICS Summit का दूसरा दिन : मंडपम पहुंचे पीएम मोदी, देखें वीडियो

नई दिल्लीः भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन...

किडनैपिंग की साजिश : बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही मां का पीछा कर रहे थे संदिग्ध; 2 को पकड़ा, देखें वीडियो

लुधियानाः हैबोवाल थाना इलाके में एक महिला की बहादुरी और सूझबूझ से किडनैपिंग की साजिश नाकाम हो गई। शिकायतकर्ता...

भारतीय मूल की महिला को गोलियों से भूना, खुद भी की आत्महत्या

वॉशिंगटनः अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां सैक्रामेंटो शहर में एक भारतीय मूल...