नई दिल्लीः एक विंग कमांडर को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों द्वारा हनी ट्रैप किए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये जानकारी भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के अधिकारियों ने दी है। आरोपित अधिकारी सक्रिय निगरानी में था और अब उसे कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया गया है।
आईएएफ के अधिकारियों ने कहा कि वह सक्रिय निगरानी में था और उसे उपयुक्त कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया गया। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर को संवेदनशील रक्षा-संबंधी जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और वह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है। अधिकारी पर रक्षा संबंधी वर्गीकृत जानकारी और गोपनीय दस्तावेज साझा करने के आरोप में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आईएएफ अधिकारी कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों द्वारा रची हनी ट्रैप का शिकार हो गया। उस पर एक सहयोगी के मोबाइल फोन में डेटा चुराने वाला सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने का भी आरोप है, ताकि डिवाइस पर नियंत्रण हासिल किया जा सके। आईएएफ खुफिया विंग द्वारा मामले से संबंधित विशिष्ट इनपुट दिल्ली पुलिस के साथ साझा करने के बाद अधिकारी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है।