.
LudhianaPunjab News: गोलियां मारकर 25 वर्षीय नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

Punjab News: गोलियां मारकर 25 वर्षीय नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला सुंदर नगर इलाके से सामने आया है, जहां हमलावारों ने 5 गोलियां मारकर नौजवान का कत्ल कर दिया। घटना सुभाष नगर और सुंदर नगर इलाके में रात करीब 11:30 बजे हुई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना के दौरान हरजिंदर अकेला था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी समने आया है।

जिसमें आरोपी फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटनाक्रम के अनुसार, हरजिंदर सिंह रात के समय अपने एक दोस्त की एक्टिवा (स्कूटर) उसके पास छोड़ने गया था। इसी दौरान वहां एक कार में सवार होकर 5 से 6 लोग आए। इन लोगों ने पहले किसी बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद माहौल पूरी तरह से गरमा गया और बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

इस फायरिंग में हरजिंदर सिंह गोलियों का शिकार हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 25 वर्षीय हरजिंदर अपने घर का इकलौता कमाने वाला था। उसके पिता ऑटो चलाकर परिवार की मदद करते हैं और माता एक हाउसवाइफ (गृहिणी) हैं। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि दूसरी कार में सवार हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Kangana के बदले तेवरः कहा- जेन-जी पर गर्व, कुछ लोग इनका नाम खराब कर रहे

नई दिल्लीः कंगना रनोत द्वारा हाल ही में की...

Jalandhar News: 2 तोले गहने और 40 हजार की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना लांबड़ा के अधीन आते गद्दो वाली...

हनी ट्रैप में फंसा विंग कमांडर, Pakistan को खुफिया जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार

नई दिल्लीः एक विंग कमांडर को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों...

रील्स बनाने की आदत से परेशान पति ने पत्नी की हत्या; 8 महीने पहले दोनों ने की थी लवमैरिज

बेंगलुरुः पत्नी की रील्स बनाने की आदत से परेशान होकर पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर देने...

नाके पर हुआ भारी हंगामा, पुलिसकर्मियों ने दीं एक-दूसरे को गालियां, SP ने किया सस्पेंड, देखें वीडियो

रेवाड़ीः हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस कर्मियों में भारी हंगामा देखने को मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी...

Kangana के बदले तेवरः कहा- जेन-जी पर गर्व, कुछ लोग इनका नाम खराब कर रहे

नई दिल्लीः कंगना रनोत द्वारा हाल ही में की टिप्पणियों को लेकर विवादों में रही है। एक बार फिर...

Jalandhar News: 2 तोले गहने और 40 हजार की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना लांबड़ा के अधीन आते गद्दो वाली गांव में चोरों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल,...