.
LudhianaPunjab News: आप पार्टी के नेता के घर पर हमला, 4 पर...

Punjab News: आप पार्टी के नेता के घर पर हमला, 4 पर मामला दर्ज, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः खन्ना में आम आदमी पार्टी के नशा मुक्ति मोर्चा के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी के घर पर नौजवानों द्वारा हमला किया गया। वहीं इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर 4 दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सुखविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मां हरदीप कौर और अन्य परिजनों के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव नारायणगढ़ निवासी हरपिंदर सिंह उर्फ गांधी अपने साथियों गगनजीत सिंह उर्फ प्रिंस, अर्शदीप सिंह और एसप्रिक सिंह के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में उनके घर पहुंचा।

शिकायत के अनुसार, हरपिंदर सिंह के हाथ में एक तेजधार हथियार (दात) था। उसने घर में घुसते ही सुखविंदर सिंह से कहा कि उन्होंने उसे नशे के केस में फंसाया है। जब सुखविंदर सिंह ने इस आरोप से इनकार करते हुए घर का गेट बंद करने का प्रयास किया। हरपिंदर सिंह ने उन पर दात से हमला करने की कोशिश की। गेट बंद होने के कारण सुखविंदर सिंह बाल-बाल बच गए। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद चारों आरोपियों ने गेट पर लगातार वार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जबरन घर में घुसने का प्रयास किया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने घर के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। सुखविंदर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी नशे के आदी हैं। जब भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती है, तो उन्हें शक होता है कि इसकी सूचना उन्होंने ही पुलिस को दी है। थाना सदर खन्ना पुलिस ने सुखविंदर सिंह के बयानों के आधार पर 5 अगस्त को हरपिंदर सिंह उर्फ गांधी, गगनजीत सिंह उर्फ प्रिंस, अर्शदीप सिंह और एसप्रिक सिंह के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 333, 324(4), 351(2), 62 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

दर्दनाक हादसाः 200 मीटर गहरी खाई में बोलेरो गिरने से 5 लोगों की मौत, देखें वीडियो

देवप्रयागः उतराखंड में पौड़ी देवप्रयाग हाइवे पर शुक्रवार को...

Punjab News: रेलवे ट्रैक पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में पुलिसकर्मी निलंबित

अमृतसरः रेलवे ट्रैक पर नशे की हालत में कार...

Punjab News: खेतों में बस पलटने से BSF के 6 जवान घायल

फिरोजपुरः फिरोजपुर-पट्टी रोड पर मालवा-माझा को जोड़ने वाले पुल...

दर्दनाक हादसाः 200 मीटर गहरी खाई में बोलेरो गिरने से 5 लोगों की मौत, देखें वीडियो

देवप्रयागः उतराखंड में पौड़ी देवप्रयाग हाइवे पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरअसल, कुंडाधार के पासएक बोलेरो...

Punjab News: रेलवे ट्रैक पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में पुलिसकर्मी निलंबित

अमृतसरः रेलवे ट्रैक पर नशे की हालत में कार खड़ी करने के मामले में पुलिस विभाग ने वायरल वीडियो...

Punjab News: खेतों में बस पलटने से BSF के 6 जवान घायल

फिरोजपुरः फिरोजपुर-पट्टी रोड पर मालवा-माझा को जोड़ने वाले पुल बंडाला के पास बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक...

कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी : Dr. Ravjot Singh

चंडीगढ़: पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कनाडा में वर्क परमिट संबंधी समस्याओं का सामना...