.
JalandharJalandhar News: 2 तोले गहने और 40 हजार की नगदी लेकर चोर...

Jalandhar News: 2 तोले गहने और 40 हजार की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना लांबड़ा के अधीन आते गद्दो वाली गांव में चोरों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, देर रात 2 बजे चोर घर से गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए परिवार के मुखिया गुरमीत राम ने बताया कि रात करीब 2 बजे जब वह वॉशरूम जाने के लिए उठे थे। तब घर में सब सामान्य था। इसके बाद चोर खिड़की तोड़कर घर में घुसे। गुरमीत राम ने बताया कि वारदात के समय वह पास वाले कमरे में सो रहे थे। खिड़की का कांच टूटने की आवाज भी उन्हें सुनाई दी, लेकिन उन्होंने इसे सामान्य आवाज समझकर नजरअंदाज कर दिया।

गुरमीत राम ने बताया कि वह आमतौर पर सुबह 5 से सवा 5 बजे के बीच उठ जाते हैं। शनिवार सुबह करीब सवा 5 बजे जब उन्होंने कमरे से बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोला तो वह नहीं खुला। इससे उन्हें किसी अनहोनी का शक हुआ। उन्होंने जोर लगाकर किसी तरह दरवाजा खोला तो बाहर बड़ा मेज रखा मिला। जिसके बाद उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो अलमारी खुली थी, कपड़े बिखरे हुए थे और लॉकर टूटा हुआ था। सामान की जांच करने पर पता चला कि घर से सोने के गहने और नकदी गायब थी। घर की पिछली तरफ खेत होने के कारण चोरों ने उसी रास्ते से वारदात को अंजाम दिया।

चोरों के पैरों के निशान गीली मिट्टी पर साफ दिखाई दे रहे हैं। चोर नंगे पैर आए थे। कई जगह उनके स्लिप होने के भी निशान हैं। उन्होंने बताया कि चोरों का अपने तौर पर पता लगाने के लिए वह आस-पास के घरों के सीसीटीवी भी चेक करवा रहे हैं। चोर अलमारी तोड़कर करीब 2 तोले सोने के गहने और 40 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी हुए गहनों में सोने की चेन, अंगूठियां और टॉप्स शामिल हैं। गुरमीत राम ने बताया कि उनके एक बेटे की शादी हो चुकी है जबकि दूसरे की होनी है। उसकी शादी के लिए पहले से जोड़कर कोरे नोट एकत्रित कर रखे थे। इनमें 100-50-10 और 20 रुपए के नोट थे। ये रकम 40 हजार रुपए थी। घटना की शिकायत थाना लांबड़ा की पुलिस को दे दी है। पीड़ित ने पुलिस से अपील है कि चोरों को जल्द से जल्द ट्रेस कर पड़ा जाए और सामान की रिकवरी करवाई जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान, जांची व्यवस्था, देखें वीडियो

पठानकोटः स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब पुलिस और आरपीएफ...

Punjab News: घरेलु विवाद को लेकर पहले दुकान पर हुआ हंगामा, फिर सिविल अस्पताल में की हाथापाई, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में दुकान पर भारी हंगामा होने के बाद सिविल अस्पताल में घरेलु विवाद देखने को मिला। जहां...

Punjab News: पैसा Double के लालच में करोड़ों की धोखाधड़ी, पीड़ितों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पीड़ितों का दावा- घर और जमीन बिकने का भी खतरा अमृतसरः पैसा दोगुना करने और प्रॉपर्टी के कारोबार के नाम...

Punjab News: रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान, जांची व्यवस्था, देखें वीडियो

पठानकोटः स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब पुलिस और आरपीएफ ने पठानकोट कैंट स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान...

Jalandhar News: Civil Surgeon Ofiice के बाहर के सेवामुक्त कर्मियों ने किया एसोसिएशन का गठन, रखी ये मांगे, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिविल सर्जन के बाहर रिटायर्ड कर्मियों को आ रही परेशानी को लेकर मीटिंग की गई। इस दौरान...