.
AmritsarPunjab News: युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की...

Punjab News: युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच शुरू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले में करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि युवक की ओवरडोज के कारण हुई है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। थाना रणजीत एवेन्यू के पुलिस अधिकारी रॉबिन हंस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो उनके संज्ञान में है।

उन्होंने कहा कि मृतक की उम्र लगभग 35 साल है और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिस कारण हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बाद ही सामने आएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले वैज्ञानिक सबूतों को प्राथमिकता दी जाएगी। दूसरी ओर, वायरल वीडियो बनाने वाली एक महिला ने दावा किया है कि यह इलाके में चौथी मौत है।

उसने आरोप लगाया कि इससे पहले भी कई युवक जान गंवा चुके हैं। रॉबिन हंस ने लोगों से अपील की कि अगर किसी को अपने इलाके में नशा बेचने या नशा तस्करी संबंधी कोई जानकारी मिलती है तो वह बिना किसी डर के पुलिस या सरकार के ‘सेफ पंजाब’ पोर्टल के माध्यम से सूचना दें। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है और लोगों के सहयोग से ही इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियां होंगी ताजा, 9 से 17 अगस्त तक होंगे खास कार्यक्रम

चंडीगढ़: हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर...

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं...

हरियाणा में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

चंडीगढ़: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को...

Punjab News: अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 बाइक व 6 मोबाइल फोन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले भर में बुरे तत्वों और नशीले पदार्थों...

स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियां होंगी ताजा, 9 से 17 अगस्त तक होंगे खास कार्यक्रम

चंडीगढ़: हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर प्रदेशवासी के मन में स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों को ताजा...

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी...

हरियाणा में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

चंडीगढ़: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से हरियाणा के सभी जिलों में...

Punjab News: अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 बाइक व 6 मोबाइल फोन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले भर में बुरे तत्वों और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में तीन...