Himachal Govt
AmritsarPunjab News: पुल पर वाल्मीकि संगठनों ने फूंका DSP का पुतला, दी...

Punjab News: पुल पर वाल्मीकि संगठनों ने फूंका DSP का पुतला, दी चेतावनी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले के भंडारी पुल पर विभिन्न वाल्मीकि संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नेताओं द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएसपी का पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शनकारी नेताओं ने गांव नशहरा स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि महाराज जी की नेम प्लेट से हुई छेड़छाड़ के मामले में बेअदबी से संबंधित धारा पुनः लगाने की मांग की। वाल्मीकि सुधार सभा के प्रमुख पंकज नाथ शेरगिल ने आरोप लगाया कि मामले में पहले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया।

उनका दावा है कि पुलिस जांच के दौरान मामले में लगी बेअदबी की धारा हटा दी गई, जिस कारण वाल्मीकि समाज में रोष है। नेता ने पुलिस अधिकारी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उच्च अधिकारियों से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले भी पुलिस के उच्च अधिकारियों को मांग पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण आज प्रदर्शन करना पड़ा।

पंकज नाथ शेरगिल ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर मामले में कार्रवाई ना हुई और बेअदबी की धारा पुनः ना लगाई गई तो अगले चरण में उच्च पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी प्रदर्शन किया जाएगा। वाल्मीकि सुधार सभा रजिस्टर्ड पंजाब के महासचिव मेजर सिंह ने भी मांग की कि मामले में बेअदबी से संबंधित धारा पुनः लगाई जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मांगें न मानी गईं तो पंजाब स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। वहीं, पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों से मांग पत्र लेकर उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाने का आश्वासन दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Indonesia में 240 लोगों से भरा जहाज जावा समुद्र में लापता, मचा हड़कंप

जकार्ताः इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहे...

Punjab News: सुखजिंदर के बयान पर विधायक रंधावा का पलटवार, कहा- राजनेताओं की भी जांच होनी चाहिए

गुरदासपुरः सुखजिंदर रंधावा ने कहा था कि उनके चुनाव...

Jalandhar News: लेडी डॉक्टर का खुलासाः LPU में बढ़ रहे अनचाहे प्रेग्नेंसी केस, देखें वीडियो

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट बोली- हायर अथॉरिटी बयान देगी, विदेशी युवती...

Punjab News: जिम ट्रेनर के घर पर हमला; बोरियों में ईंटें भरकर लाए 10 से 15 बदमाश, देखें CCTV

लुधियानाः टिब्बा थाना के सुभाष नगर इलाके में महज...

आज का राशिफल, 13 सितंबर, 2026

कर्क राशि वालों का मानसिक तनाव कम होगा। शत्रुओं...

Indonesia में 240 लोगों से भरा जहाज जावा समुद्र में लापता, मचा हड़कंप

जकार्ताः इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहे एक यात्री पोत से जावा सागर में संपर्क टूटने के...

Punjab News: सुखजिंदर के बयान पर विधायक रंधावा का पलटवार, कहा- राजनेताओं की भी जांच होनी चाहिए

गुरदासपुरः सुखजिंदर रंधावा ने कहा था कि उनके चुनाव क्षेत्र में गैंगस्टर खुलेआम कॉल करते हैं और डीजीपी, एसएसपी,...

Jalandhar News: लेडी डॉक्टर का खुलासाः LPU में बढ़ रहे अनचाहे प्रेग्नेंसी केस, देखें वीडियो

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट बोली- हायर अथॉरिटी बयान देगी, विदेशी युवती भी चपेट में जालंधरः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) को लेकर जालंधर...

Punjab News: जिम ट्रेनर के घर पर हमला; बोरियों में ईंटें भरकर लाए 10 से 15 बदमाश, देखें CCTV

लुधियानाः टिब्बा थाना के सुभाष नगर इलाके में महज कुछ हजार रुपयों के लेनदेन के विवाद में 10 से...