.
Nationalदर्दनाक हादसाः 200 मीटर गहरी खाई में बोलेरो गिरने से 5 लोगों...

दर्दनाक हादसाः 200 मीटर गहरी खाई में बोलेरो गिरने से 5 लोगों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देवप्रयागः उतराखंड में पौड़ी देवप्रयाग हाइवे पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरअसल, कुंडाधार के पासएक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों की पहचान 49 वर्षीय अफजाल पुत्र अकबर सूफी, 40 वर्षीय शब्बो पत्नी अफजाल उम्र 40 वर्ष, 3 वर्षीय अन्नाविया पुत्री अफजाल, 14 वर्षीय शादाब पुत्र अफजाल और 34 वर्षीय गुफरान पुत्र अकबर सभी निवासी रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

वाहन में सवार सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहें है। पुलिस द्वारा शवों को खाई से निकाला और जरूरी कार्रवाई की जा रही है। मृतक अफजाल पौड़ी में ठेकेदारी का कार्य करता था। वह अपने परिवार को घुमाने पौड़ी की ओर आ रहा था और खुद गाड़ी चला रहा था। बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। घटना के दौरान वाहन में कुल 6 लोग सवार थे, जिसमें से 5 लोगों की मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है यह लक्सर के जीतपुर रायपुर निवासी परिवार को पौड़ी से लक्सर ले जा रहा था।

पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से खाई से घायल मासूम अरमान को सुरक्षित बाहर निकाला गया और 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागी (देवप्रयाग) भेजा गया। मृतकों में दो पुरुष, एक महिला, एक बच्चा और एक बच्ची शामिल हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन के अनुसार अभी तक चार शव निकाल लिए गए हैं। वाहन से छटके एक बच्चों को सीएचसी बागी भेजा गया। जहां से अब उसे मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। देवप्रयाग पुलिस, एसडीआरएफ की टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

चंडीगढ़: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को...

Punjab News: अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 बाइक व 6 मोबाइल फोन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले भर में बुरे तत्वों और नशीले पदार्थों...

एससी-एसटी गावं टटेहड़ा सम्पर्क मार्ग आगामी 18 दिनों के लिए रहेगा बंद

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल गगरेट के तहत एससी-एसटी गावं टटेहड़ा का...

हरियाणा में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

चंडीगढ़: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से हरियाणा के सभी जिलों में...

Punjab News: अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 बाइक व 6 मोबाइल फोन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले भर में बुरे तत्वों और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में तीन...

पंजाब विधान सभा के स्पीकर ने की पंजाबी फिल्म “द ग्रेट पंजाब रॉबरी” टीम की मेजबानी

सिनेमा और पर्यटन को बढ़ावा देने की पहलों पर की गई चर्चा चंडीगढ़: पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार...

एससी-एसटी गावं टटेहड़ा सम्पर्क मार्ग आगामी 18 दिनों के लिए रहेगा बंद

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल गगरेट के तहत एससी-एसटी गावं टटेहड़ा का सम्पर्क मार्ग (आरडी किलोमीटर 0/00 से 1/00) यातायात के आगामी...