Himachal Govt
Nationalसावन के पवित्र माह में नाले के गंदे पानी में केले धोने...

सावन के पवित्र माह में नाले के गंदे पानी में केले धोने का वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गाजियाबादः थूक और पेशाब से खाना दूषित करके बेचने वाले कई वीडियो वायरल होने के बाद अब लोनी इलाके का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया में नाले के दूषित पानी में केले धोने का 10 सेकेंड का एक वीडियो वायरल होने से लोगों को भावनाएं आहत हुई हैं। सावन के पवित्र माह में जब पूजा और व्रत का दौर चल रहा है तो इस मामले ने कुछ अलग ही तूल पकड़ लिया है। इससे पहले लोनी में ही जूस में पेशाब मिलाने का मामला सामने आया चुका है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत कर इसे जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग को जांच के लिए पत्र भेज दिया है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में एक युवक केले के गुच्छों को नाले के गंदे पानी में डुबोता दिखाई दे रहा है। उसके साथ मौजूद दो अन्य युवक उन केलों को क्रेट में भरते नजर आते हैं।

आरोप है कि केले नाले के दूषित पानी से साफ करने के बाद पास के गोदाम में रखे जाते हैं और फिर बाजार में बिक्री के लिए भेज दिए जाते हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। शिकायतकर्ता सम्राट पृथ्वी सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु फलाहार करते हैं।

ऐसे समय में इस तरह की घटना लोगों के स्वास्थ्य के साथ धार्मिक भावनाओं को भी आहत करती है। उन्होंने आवासीय क्षेत्र में संचालित गोदाम की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि वायरल वीडियो और शिकायत दोनों संज्ञान में हैं। पूरे मामले की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को पत्र भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही वीडियो और आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

रिश्वत लेते हुए वन अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

बरोटीवाला, सचिन बैंसल: वन विभाग के पट्टा ब्लाक के...

Haryana News: युवक पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला/कालकाः कालका थाना टीम ने कालका में युवक पर...

गन पॉइंट पर कार लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपियों से होंडा सिटी कार व अवैध हथियार बरामद  चंडीगढ़:...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना कमेटी की बैठक में तैयारियों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की अध्यक्षता...

रिश्वत लेते हुए वन अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

बरोटीवाला, सचिन बैंसल: वन विभाग के पट्टा ब्लाक के बीओ व एक अन्य दलाल को विजिलेंस ने 22 हजार...

Haryana News: युवक पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला/कालकाः कालका थाना टीम ने कालका में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार...

Punjab News: पुलिस ने गुम हुए 100 से ज्यादा मोबाइल ट्रेस कर असली मालिकों को सौंपा, देखें वीडियो

पठानकोट: जिले के लोगों को राहत देते हुए पठानकोट पुलिस ने गुम और चोरी हुए 100 से ज्यादा मोबाइल...

गन पॉइंट पर कार लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपियों से होंडा सिटी कार व अवैध हथियार बरामद  चंडीगढ़: मनीमाजरा में गन पॉइंट पर होंडा सिटी कार लूटने के...