.
BathindaPunjab News: 12 घंटों को 2 घरों में चोरी, लाखों के गहने...

Punjab News: 12 घंटों को 2 घरों में चोरी, लाखों के गहने लेकर चोर फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः जिले में 12 घंटों में 2 घरों को चोरों ने निशाना बनाया। जहां देर रात चोर 2 अलग-अलग स्थानों पर घरों से लाखों के गहने लेकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने अज्ञात दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पहली वारदात शहर के प्रताप नगर की गली नंबर चार में रहने वाले मनीष कुमार के घर हुई। मनीष कुमार ने बताया कि उनके पिता विदेश से लौट रहे थे। उन्हें लेने के लिए परिवार बठिंडा से दिल्ली हवाई अड्डे गया था। वीरवार सुबह जब परिवार वापस घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजा खोलते ही अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए।

घर के भीतर सामान बिखरा हुआ था और अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। जांच करने पर पता चला कि चोर घर के पीछे की खिड़की और रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे थे। इसके बाद उन्होंने अलमारियों को तोड़कर उनमें रखे सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी हुए गहनों की कीमत करीब चार लाख रुपये है। दूसरी घटना थाना भगता भाईका क्षेत्र के गांव बुर्ज थरोड़ में सामने आई। गांव निवासी लखवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 29 जुलाई से एक अगस्त तक घर से बाहर था।

इसी दौरान अज्ञात चोर उसके घर में घुस गए और करीब 7 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने चोरी कर फरार हो गए। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी में रखे गहने गायब हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दोनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थलों का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल से अन्य तकनीकी और भौतिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बैंक कर्मी पर लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला

कोटकपूराः मोगा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में...

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर बाजार में गिरावट

नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे...

चलती कार में लगी आग, जलकर युवक की मौत

लखनऊः जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में...

आज का राशिफल, 7 अगस्त 2026

आज श्रवण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार...

Jalandhar News: स्कूल में प्रिंसीपल के दफ्तर पर लहराया गया खालिस्तानी झंडा, पन्नू का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सरकारी मिडिल स्कूल कोटला हेरां में खालिस्तानी झंडा लहराने का मामला सामने आया है। इसकी जिम्मेदारी एसएफजे...

Punjab News: बैंक कर्मी पर लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला

कोटकपूराः मोगा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में डेली वेज पर काम कर चुके एक कर्मचारी द्वारा बैंक...

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर बाजार में गिरावट

नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के कारण शुक्रवार ,7...

चलती कार में लगी आग, जलकर युवक की मौत

लखनऊः जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में रात करीब 11:30 बजे एक चलती जेन कार में आग...