बठिंडा: जिले के प्रताप नगर एसबीआई बैंक की शाखा से साढ़े 4 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल से वारदात को अंजाम देकर स्थायी (कच्चा) कर्मचारी फरार हो गया। बैंक कर्मियों द्वारा घनटा की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपीसी ने बताया कि उन्हें एसबीआई बैंक प्रताप नगर के कर्मचारियों द्वारा एक आवेदन दिया गया था, जिसमें बैंक में चोरी की बात बताई गई थी। इसके बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि यह बैंक का ही कच्चा कर्मचारी था, जिसने बैंक से साढ़े चार लाख रुपये लेकर हड़प लिया है। सफाई करने वाले युवक का नाम सतबीर कुमार है और उसी ने ही बैंक से साढ़े चार लाख रुपये की चोरी की है। बठिंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसपीसी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
