जालंधर, ENS: गुरु नानक मिशन चौक पर स्थित डी-मार्ट में अचानक आग लगने की सूचना मिलने पर लोग मॉल से बाहर आने लगे। दरअसल, दमकल विभाग की ओर से आग लगने की सूचना देकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। इस दौरान लोगों को बाहर आने की अपील की गई। बताया जा रहा हैकि इस मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को पहले जागरूक नहीं किया गया, जिसके कारण लोगों में हड़कंप मच गया।
मॉक ड्रिल के दौरान डी-मार्ट में दमकल विभाग द्वारा अचानक मॉल में हादसे के दौरान आग पर काबू पाने को लेकर रिहर्सल की गई। इस दौरान अधिकारी से बात की गई तो वह मॉक ड्रिल का हवाला को लेकर मॉल कर्मियों द्वारा लोगों को पहले से अवगत करने का हवाला देते हुए नजर आए। अधिकारी ने कहाकि यह सालाना मॉक ड्रिल थी और इस दौरान मॉल की ओर से मॉक ड्रिल को लेकर फोन किया गया था।
वहीं अधिकारी ने कहाकि मॉल के कर्मियों द्वारा ग्राहकों को पहले ही मॉक ड्रिल को लेकर अवगत करवा दिया गया था ताकि लोग पैनिक ना हो। वहीं मॉल के कर्मी ने बताया कि यह मॉक ड्रिल हर तीन के दौरान की जाती है। हालांकि कर्मी द्वारा लोगों को मॉक ड्रिल को लेकर अवगत नहीं करवाया गया था। इस दौरान कर्मी ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से मना किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कर्मी ने ऑन कैमरे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया।