.
Haryanaपिता के संस्कार के लिए बेटियों के पास वक्त नहीं; 5100 रुपए...

पिता के संस्कार के लिए बेटियों के पास वक्त नहीं; 5100 रुपए भेजकर वीडियो कॉल में देखी अंतिम विदाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोनीपतः एक पिता अपनी पूरी जिंदगी खुद को तिल-तिल जलाकर अपनी संतानों के सुनहरे भविष्य की नींव रखता है। लेकिन जब वही पिता दुनिया से रुखसत हो जाए और उसकी आखिरी सांसों के वक्त उसके अपने ही पास न हों, तो इसे किस्मत का मारा ही कहा जाता है। सोनीपत के एक वृद्धाश्रम से एक ऐसी ही घटना सामने आई है। जहां एक बाप ने अपनी तीनों बेटियों को पढ़ा-लिखाकर काबिल तो बना दिया, लेकिन उनके पास अपने पिता को अंतिम विदाई देने तक का वक्त नहीं था।

मुंबई के रहने वाले व्यापारी शिवचरण राम रतन गुप्ता अपनी पत्नी मीना के साथ पिछले डेढ़ साल से सोनीपत के वेस्ट राम नगर स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे थे। पत्नी का निधन कुछ समय पहले ही हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे राम रतन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इसके बाद उनकी 3 बेटियों को निधन की जानकारी दी गई। हालांकि बेटियों ने कहा कि वे वहां नहीं आ सकती।

वृद्धाश्रम के संचालक आनंद कुमार ने बताया कि शिवचरण की तबीयत खराब होने की जानकारी 20 दिन पहले ही उनकी बेटियों को दे दी गई थी। हमने उनसे आने की गुजारिश भी की, लेकिन कोई नहीं आया। बीमारी के दिनों में बेटियों के फोन आने भी बंद हो गए थे। निधन के बाद वृद्धाश्रम प्रबंधन ने उनसे दोबारा संपर्क किया और कहा कि अगर वे आ रही हैं तो अंतिम संस्कार की व्यवस्था थोड़ी देर के लिए रोक दी जाएगी। हालांकि बेटियों ने समय न होने की बात कहकर आने से असमर्थता जता दी।

शिवचरण की तीनों बेटियों की बात की जाए तो अनीता नेपाल में शिक्षिका है। दूसरी बेटी निशा यूपी के आजमगढ़ में है। सबसे छोटी बेटी प्रिया मुंबई में रहती है। तीनों शादीशुदा हैं और अपने-अपने परिवारों में सेटल है। जब उनसे पिता के अंतिम संस्कार के लिए संपर्क किया तो अनीता ने ऑनलाइन 5,100 रुपए भेज दिए और कहा कि रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया जाए। तीनों बेटियों ने नेपाल, यूपी और मुंबई में मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए ही पिता का अंतिम संस्कार देखा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Katrina Kaif को ट्रोल करने वालों पर भड़की Parineeti Chopra, दिया करारा जवाब

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने इन दिनों फिल्मों...

Punjab News: MS बिट्टा ने ASI हरजीत सिंह के परिवार से मिलकर किया शोक व्यक्त, देखें वीडियो

पंजाब में शांति के लिए सभी राजनीतिक दलों को...

Mall Road पर कपल में मारपीट, महिला को मारी लातें

शिमलाः हिमाचल की राजधानी शिमला में एक कपल का...

Punjab News: थाने के बाहर बैठी CA का हंगामा, पति-सास पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः पुलिस चौकी बसंत एवेन्यू के बाहर महिला सीए...

Punjab News: DA को लेकर सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 1 सितंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को...

Katrina Kaif को ट्रोल करने वालों पर भड़की Parineeti Chopra, दिया करारा जवाब

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बना ली है। एक्ट्रेस अपना सारा समय बेटे...

Punjab News: MS बिट्टा ने ASI हरजीत सिंह के परिवार से मिलकर किया शोक व्यक्त, देखें वीडियो

पंजाब में शांति के लिए सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होने की जरूरत : बिट्टा अमृतसरः ऑल इंडिया एंटी-टेररिस्ट फ्रंट...

Mall Road पर कपल में मारपीट, महिला को मारी लातें

शिमलाः हिमाचल की राजधानी शिमला में एक कपल का मारपीट का वीडियो सामने आया है। शिमला मॉल रोड पर...

Punjab News: थाने के बाहर बैठी CA का हंगामा, पति-सास पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः पुलिस चौकी बसंत एवेन्यू के बाहर महिला सीए द्वारा हंगामा किया गया। दरअसल, महिला तनवी गुप्ता का पति...