.
ChandigarhPunjab News: राजा वडिंग की हाईकमान से मांग सुखबीर बादल पहले से...

Punjab News: राजा वडिंग की हाईकमान से मांग सुखबीर बादल पहले से ढेर’, CM Mann के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि कांग्रेस के के॰सी॰ वेणुगोपाल के साथ सासंद चरणजीत सिंह चन्नी सहित अन्य नेताओं की बीते दिन मीटिंग हुई। दरअसल, 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस भी सत्ता में वापसी करने का मन बना चुकी है। यही कारण है कि इस बार कांग्रेस पार्टी भी आप पार्टी की तरह युवाओं पर भरोसा जताकर उन्हें विधानसभा चुनावों की टिकट देंगी। लेकिन उससे पहले राज्य का सियासी पारा 7वें आसमान पर पहुंच गया। इस बीच, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और लुधियाना से लोकसभा सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि वैसे तो ये फैसला राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को करना है। इससे पहले सोमवार को अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा था कि वो अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। दरअसल, पंजाब कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी कलह और विरोध के बीच प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने साफ कर दिया है कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। हाल के दिनों में पार्टी के कई कार्यक्रमों के दौरान उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों की नारेबाजी का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज थीं।

बठिंडा और मुक्तसर में पार्टी के ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों के दौरान पंजाब कांग्रेस प्रभारी और एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल की मौजूदगी में मीडिया से बातचीत करते हुए राजा वडिंग ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया। मीडिया के एक सवाल के जवाब में वडिंग ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं इस्तीफा नहीं दूंगा।” वडिंग ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें इस पद से हटाने का कोई फैसला करता है, तब भी वह एक निष्ठावान सिपाही की तरह पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत से काम करते रहेंगे। अपनी कार्यशैली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से उन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम किया है। उनके नेतृत्व में ही 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने राज्य की 13 में से 7 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Apeejay के MUN में भीड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, Video viral

जालंधरः महानगर के Apeejay में सभी स्कूली बच्चों के...

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

मंडी, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति...

Punjab News: 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ड्राइवर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे...

वाराणसी से पहुंची पावन कलश वंदन यात्रा, इसराना विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत

संत रविदास जी का संदेश विकसित, समरस और आत्मनिर्भर...

1 हजार रुपये के लिए पति बना पत्नी का कातिल, मारपीट में गई महिला की जान

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से एक बेहद दर्दनाक...

Jalandhar News: Apeejay के MUN में भीड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, Video viral

जालंधरः महानगर के Apeejay में सभी स्कूली बच्चों के लिये मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) आयोजित करवाई गई थी। इस...

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

मंडी, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति संतोषजनक शिमला: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री...

Punjab News: 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ड्राइवर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रफ्तार टूल्स एंड ट्रैवल...

वाराणसी से पहुंची पावन कलश वंदन यात्रा, इसराना विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत

संत रविदास जी का संदेश विकसित, समरस और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला - कृष्ण लाल पंवार चण्डीगढ़: संत शिरोमणि गुरु...