.
ChandigarhPunjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का लगाया आरोप

चंडीगढ़ः सेक्टर-26 स्थित हार्ड रॉक कैफे के बाहर एक युवक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। जहां, घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

रविवार तड़के सेक्टर-26 के हार्ड रॉक कैफे के बाहर कपिल नाम के युवक पर हमला होने का आरोप है। घायल युवक का कहना है कि उसने 1500 रुपये देकर कैफे में प्रवेश किया था। किसी गलतफहमी के बाद बाउंसरों ने पहले उसका मोबाइल छीन लिया और फिर चार बाउंसरों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।

घटना में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक ने दावा किया कि यदि उसका भाई समय पर मौके पर नहीं पहुंचता, तो घटना और भी गंभीर हो सकती थी।

हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार, कैफे के अंदर युवक का एक महिला से विवाद हुआ था। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद बाउंसरों ने उसे बाहर निकाला। इसी दौरान धक्का-मुक्की हुई और कार की चाबी सिर पर लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कैफे की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ें, स्वच्छ वातावरण बनाना हम सभी की जिम्मेदारी:दविंदर भुट्टो

ऊना,सुशील पंडित: स्वच्छ भारत अभियान और हरित वातावरण के निर्माण...

उपमुख्यमंत्री ने ऊना डिपो से ई-बस सेवा का किया शुभारंभ, जिले को मिलीं 50 इलेक्ट्रिक बसें

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को बस...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप से एक हैरान कर देने...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर में सोमवार को दून विधायक राम कुमार चौधरी ने 83...

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में सहयोग करें नागरिक, सटीक आंकड़े बनेंगे विकास योजनाओं का आधार : उपायुक्त

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के नागरिकों से भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ें, स्वच्छ वातावरण बनाना हम सभी की जिम्मेदारी:दविंदर भुट्टो

ऊना,सुशील पंडित: स्वच्छ भारत अभियान और हरित वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए...