.
Haryana Govtअब देशभर के शोधकर्ताओं को होगा जे.सी. बोस विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक अनुसंधान...

अब देशभर के शोधकर्ताओं को होगा जे.सी. बोस विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाओं का लाभ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने अपनी अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाएं देशभर के शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों तथा उद्योग जगत के विशेषज्ञों के लिए उपलब्ध करवाने की पहल करते हुए सेंट्रल रिसर्च फैसिलिटी (सीआरएफ) का एक ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल लॉन्च किया है।

इस पोर्टल के माध्यम से बाहरी शोधकर्ता निर्धारित शुल्क पर ऑनलाइन बुकिंग कर उन्नत वैज्ञानिक उपकरणों का उपयोग कर सकेंगे, जबकि विश्वविद्यालय के आंतरिक शैक्षणिक उपयोगकर्ताओं को यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध होगी। यह पहल सहयोगात्मक अनुसंधान को बढ़ावा देने, उन्नत शोध सुविधाओं के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करने तथा अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस पोर्टल (https://jcboseust.ac.in/outreach/crf/crf_booking) का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने एचबीटीयू, कानपुर के कुलपति प्रो. शमशेर की गरिमामयी उपस्थिति में किया। विश्वविद्यालय के आईटी सेल द्वारा विकसित इस पोर्टल को अंकित पन्नू, सिस्टम एनालिस्ट तथा डॉ. अनुराग प्रकाश सुंडा, उप निदेशक (सीआरएफ) के विशेष प्रयासों से तैयार किया गया है। इस अवसर पर डॉ. अनुज आर्य, उप निदेशक (सीआरएफ) एवं डॉ. सोमवीर बाजर, एसोसिएट निदेशक (सीआरएफ) भी उपस्थित रहे।

कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने अपने एआईसीटीई में कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत स्थापित उन्नत अनुसंधान सुविधाएं अक्सर केवल संबंधित संस्थानों तक सीमित रहने के कारण पर्याप्त रूप से उपयोग में नहीं आ पातीं। प्रोजेक्ट समाप्त होने के बाद सीमित उपयोग के कारण इन सुविधाओं के रखरखाव में भी कठिनाइयां आती हैं। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं को अन्य संस्थानों के शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराने से सार्वजनिक संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित होगा, अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा मिलेगा तथा ऐसे संस्थानों और शोधकर्ताओं को भी लाभ मिलेगा जिनके पास महंगे वैज्ञानिक उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। इस अवसर पर प्रो. शमशेर ,प्रो. मुनीष वशिष्ठ, डीन (संस्थान) समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Ludhiana News : मजदूरों से भरा Tata 407 पलटा, कई घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : दिल्ली हाईवे पर मजदूरों से भरे हैवी...

Himachal News: Naresh Chauhan ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जयराम ठाकुर पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने...

कौशल विकास और डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार...

Ludhiana News : मजदूरों से भरा Tata 407 पलटा, कई घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : दिल्ली हाईवे पर मजदूरों से भरे हैवी वाहन के पलटने का मामला सामने आया है। जानकारी के...

मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब स्टेट आउटसोर्सड ट्रांजिशन टू कॉन्ट्रैक्चुअल एंगेजमेंट विधेयक-2026’ को दी स्वीकृति

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने आज शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, प्रशासन एवं...

Himachal News: Naresh Chauhan ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जयराम ठाकुर पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नेता...

R.D.S.S के तहत बिजली वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए 5,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं: Tarunpreet Singh Sondh

बिजली नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए 1,296 नए फीडर और 1.12 लाख ट्रांसफार्मर लगाए गए: बिजली मंत्री चंडीगढ़:...