.
Haryana Govtसीवर हादसों को रोकने के लिए उठाया गया बड़ा कदम: मंत्री Ranbir...

सीवर हादसों को रोकने के लिए उठाया गया बड़ा कदम: मंत्री Ranbir Gangwa ने दिए निर्देश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हिसार, जींद, अंबाला, कैथल, सिरसा, भिवानी, झज्जर, नारनौल, रोहतक, रेवाड़ी, करनाल, सोनीपत, पलवल और गुरुग्राम के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी सर्किलों में होगा विशेष निरीक्षण

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा के निर्देशों पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने प्रदेश में सीवर कार्यों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चस्तरीय निगरानी समिति का गठन किया है। समिति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सीवर कार्यों के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन हो तथा भविष्य में किसी भी तरह की दुर्भाग्यपूर्ण सीवर दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो।

विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार समिति में मुख्यालय के मुख्य अभियंता, संबंधित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी सर्किल के अधीक्षण अभियंता तथा संबंधित डिवीजन के कार्यकारी अभियंता शामिल होंगे। मुख्यालय के मुख्य अभियंता प्रदीप कुमार को हिसार एवं जींद, राजीव बटिश को अंबाला एवं कैथल, राजेश बंसल को सिरसा एवं भिवानी, शैलेंद्र सिंह को झज्जर एवं नारनौल, टी.आर. पंवार को रोहतक एवं रेवाड़ी, डी.के. सैनी को करनाल एवं सोनीपत तथा जसवंत सिंह को पलवल एवं गुरुग्राम जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी सर्किलों के निरीक्षण एवं निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समिति अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का समय-समय पर दौरा करेगी और मौके पर जाकर यह सुनिश्चित करेगी कि सीवर कार्यों के दौरान सभी सुरक्षा मानकों, सुरक्षा उपकरणों और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन हो रहा है। निरीक्षण के दौरान यदि किसी प्रकार की कमी या लापरवाही सामने आती है तो उसे तत्काल दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विभाग के आदेशों के अनुसार समिति अपनी निरीक्षण रिपोर्ट तुरंत मुख्य अभियंता हरियाणा को सौंपेगी। इसके बाद यह रिपोर्ट जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी, ताकि आवश्यकतानुसार त्वरित निर्णय लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

औचक निरीक्षण करेगी कमेटी: मंत्री रणबीर गंगवा

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सीवर कार्यों के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों अथवा एजेंसियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य प्रदेश में सीवर कार्यों को पूरी तरह सुरक्षित बनाना तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की जनहानि की पुनरावृत्ति रोकना है। बनाई गई कमेटी समय समय पर औचक निरीक्षण करेगी और अपनी रिपोर्ट सबमिट करेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Ludhiana News : मजदूरों से भरा Tata 407 पलटा, कई घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : दिल्ली हाईवे पर मजदूरों से भरे हैवी...

Himachal News: Naresh Chauhan ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जयराम ठाकुर पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने...

कौशल विकास और डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार...

Ludhiana News : मजदूरों से भरा Tata 407 पलटा, कई घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : दिल्ली हाईवे पर मजदूरों से भरे हैवी वाहन के पलटने का मामला सामने आया है। जानकारी के...

मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब स्टेट आउटसोर्सड ट्रांजिशन टू कॉन्ट्रैक्चुअल एंगेजमेंट विधेयक-2026’ को दी स्वीकृति

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने आज शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, प्रशासन एवं...

Himachal News: Naresh Chauhan ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जयराम ठाकुर पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नेता...

R.D.S.S के तहत बिजली वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए 5,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं: Tarunpreet Singh Sondh

बिजली नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए 1,296 नए फीडर और 1.12 लाख ट्रांसफार्मर लगाए गए: बिजली मंत्री चंडीगढ़:...