.
JalandharJalandhar News: मेन चौक पर बस की चपेट में आने से महिला...

Jalandhar News: मेन चौक पर बस की चपेट में आने से महिला की मौत, यूनियन प्रधान पर लगे आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बाबा साहेब अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) के पास पीआरटीसी बस की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला बस में सवार होकर आई थी और बस से उतरकर सड़क क्रॉस करने के दौरान बस की चपेट में आ गई और इस घटना में उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। चालक बस लेकर बस स्टैंड जा रहा था और इस दौरान यह हादसा हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना 4 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे नकोदर चौक के पास एक सरकारी बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं पीड़ित कुलवंत सिंह ने कहाकि उसकी माता कपूरथला में गांव से लौट रहे थे और बाबा साहेब अंबेडकर चौक उतरना था। इस दौरान बस चालक ने हार्न नहीं बजाया। बस से उतरने के दौरान बस माता के ऊपर से गुजर गई। हादसे में घायल माता को लोगों की मदद से गुरु नानक मिशन अस्पताल में ले जाया गया, जहां माता की मौत हो गई। मृतिका की पहचान सरोज निवासी कपूरथला के रूप में हुई है। पीड़ित का कहना है कि अब यूनियन प्रधान की ओर से 40 हजार रुपए में राजीनामा करने के लिए कहा जा रहा है। शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया। आरोप का है चालक द्वारा नशे का सेवन किया हुआ था। परिवार द्वारा पुलिस को शिकायत दे दी गई है।

उधर, मामले की जानकारी देते हुए थाना नंबर 4 के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान सरोज, पत्नी मंगल सिंह, निवासी थाना फत्तू ढिंगा क्षेत्र के रूप में हुई है। मृतिका की आयु 60 वर्ष बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि सड़क क्रॉस करने के दौरान यह हादसा हुआ है। कुलवंत सिंह के बयानों पर मामला दर्ज किया जा रहा है। हादसे के बाद सरकारी बस का चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने सरकारी बस को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका के बेटे के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

सिमरनजीत सिंह ने कहाकि कपूरथला निवासी कुलवंत सिंह की माता बस में सवार होकर जालंधर आई थी। इस दौरान सड़क क्रॉस करने के दौरान बस चालक द्वारा माता को कुचल दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में ईलाज के दौरान माता सरोज की मौत हो गई। इस दौरान अलग-अलग लोगों से फोन करवाए जा रहे है। वहीं यूनियन प्रधान ने फोन करके गुमराह कर रहा है। आरोप है कि यूनियन प्रधान 40 हजार रुपए में राजीनामा करने का दवाब बना रहा है। लेकिन बेटे के बयानों पर बस चालक के खिलाफ शिकायत पुलिस को दे दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Ludhiana News : मजदूरों से भरा Tata 407 पलटा, कई घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : दिल्ली हाईवे पर मजदूरों से भरे हैवी...

Himachal News: Naresh Chauhan ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जयराम ठाकुर पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने...

कौशल विकास और डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार...

Ludhiana News : मजदूरों से भरा Tata 407 पलटा, कई घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : दिल्ली हाईवे पर मजदूरों से भरे हैवी वाहन के पलटने का मामला सामने आया है। जानकारी के...

मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब स्टेट आउटसोर्सड ट्रांजिशन टू कॉन्ट्रैक्चुअल एंगेजमेंट विधेयक-2026’ को दी स्वीकृति

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने आज शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, प्रशासन एवं...

Himachal News: Naresh Chauhan ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जयराम ठाकुर पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नेता...

R.D.S.S के तहत बिजली वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए 5,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं: Tarunpreet Singh Sondh

बिजली नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए 1,296 नए फीडर और 1.12 लाख ट्रांसफार्मर लगाए गए: बिजली मंत्री चंडीगढ़:...