.
JalandharJalandhar News: Mayor की शुकराना यात्रा में लड़ाई की CCTV आई सामने

Jalandhar News: Mayor की शुकराना यात्रा में लड़ाई की CCTV आई सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

High Security मे श्री देवी तालाब मंदिर से बाहर निकले Vaneet Dhir

जालंधर (ens) : शहर के नॉर्थ हल्के की कमान मिलने के बाद मेयर वीनित धीर की ओर से निकाली गई शुकराना यात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के तीन दिन बाद एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट करते और ईंट-पत्थर चलाते दिखाई दे रहे हैं। झड़प के दौरान मौके पर अफरा-तफरी  में सिक्योरिटी मेयर को मंदिर से बाहर ले जाती हुई दिखाई दे रही हैं।

वायरल सीसीटीवी फुटेज में पुलिस सुरक्षा कर्मी मेयर वीनित धीर को सुरक्षा घेरे में घटनास्थल से बाहर ले जाते नजर आ रहे हैं। मेयर के जाने के बाद भी दोनों गुटों के लोग एक-दूसरे पर ईंटों से हमला करते रहे और कुछ समय बाद मौके से फरार हो गए। घटना मंदिर परिसर में होने के बाद हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस कमिश्नर को मांगपत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

इस मामले में थाना नंबर-8 के एसएचओ साहिल चौधरी ने करीब 17 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि रविवार को मेयर वीनित धीर ने नॉर्थ हल्के में शुकराना यात्रा का आयोजन किया था, जिसमें आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेतृत्व सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए थे। यात्रा में शहर के दो चर्चित गुटों के सदस्य भी मौजूद थे, जिनके बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी।

इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए थे, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सोने-हीरे के आभूषण चोरी मामले में घरेलू सहायिका गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने सेक्टर-16 में लाखों रुपये के...

Punjab News: कर्नाटक के व्यापारी हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः कर्नाटक से आए व्यापारी की हत्या के सनसनीखेज...

Punjab News: कैंटर से 80 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद, 1 व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

मोगा: पुलिस टीम ने चूरा पोस्त की तस्करी के...

Punjab News: गुरसिमरन सिंह मंड पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

लुधियाना: अंबाला में पंजाब कांग्रेस नेता और इंटरनेशनल एंटी...

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने IIT Delhi के शैक्षणिक भ्रमण पर गए विद्यार्थियों से संवाद किया

शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज आईआईटी...

Punjab News: सोने-हीरे के आभूषण चोरी मामले में घरेलू सहायिका गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने सेक्टर-16 में लाखों रुपये के सोने-हीरे के आभूषणों की चोरी के मामले को महज 6...

Punjab News: कर्नाटक के व्यापारी हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः कर्नाटक से आए व्यापारी की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

Punjab News: कैंटर से 80 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद, 1 व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

मोगा: पुलिस टीम ने चूरा पोस्त की तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त...

Punjab News: गुरसिमरन सिंह मंड पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

लुधियाना: अंबाला में पंजाब कांग्रेस नेता और इंटरनेशनल एंटी खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड पर हमला...