.
InternationalTrump के गोल्फ क्लब के बाहर हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद

Trump के गोल्फ क्लब के बाहर हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कैलिफोर्नियाः अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित गोल्फ क्लब के बाहर एक (38) हथियारबंद व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और संघीय एजेंसियां संयुक्त रूप से कर रही हैं।

ये घटना रविवार को ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब रैंचो पालोस वर्डेस के बाहर हुई। लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ विभाग के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीनाइन जॉन टैले (38) के रूप में हुई है, जो डाउनी का निवासी है। अधिकारियों का कहना है कि वह क्लब परिसर के बाहर तस्वीरें और वीडियो बना रहा था तथा सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखता हुआ प्रतीत हो रहा था, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस ने आरोपी को छिपाकर हथियार रखने और प्रतिबंधित गोला-बारूद रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस बीच अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल इस गिरफ्तारी को राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की किसी साजिश से जोड़ने के पर्याप्त प्रमाण नहीं हैं।

हालांकि, प्रारंभिक जांच में अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे साबित हो कि वह राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था। पुलिस ने आरोपी को छिपाकर हथियार रखने और प्रतिबंधित गोला-बारूद रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस बीच अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल इस गिरफ्तारी को राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की किसी साजिश से जोड़ने के पर्याप्त प्रमाण नहीं हैं।

रिपोर्ट के अनुसार घटना के समय राष्ट्रपति ट्रंप एयर फोर्स वन से कैलिफोर्निया की यात्रा पर थे। वह मंगलवार शाम को इसी गोल्फ क्लब में आयोजित रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (RNC) के एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

जांच के दौरान संदिग्ध के घर पर तलाशी ली गई, जहां से अवैध रूप से संशोधित AR-स्टाइल राइफल, .45 कैलिबर पिस्तौल, बॉडी आर्मर, हाई-कैपेसिटी मैगजीन, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद, रेडियो सिग्नल डिवाइस और नोटबुक बरामद हुईं। अधिकारियों के अनुसार नोटबुक में कुछ चिंताजनक टिप्पणियां भी मिली है, जिनकी जांच की जा रही है।

अमेरिकी अटॉर्नी बिल एसायली ने कहा कि यह सक्रिय जांच है और उनके कार्यालय के साथ FBI लॉस एंजिलिस तथा ATF सभी सबूतों की समीक्षा कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर आगे और जानकारी साझा की जाएगी।

शेरिफ विभाग ने बताया कि सुरक्षा संबंधी संभावित जोखिम को देखते एफबीआई की जॉइंट टेररिज्म टास्क फोर्स ने तलाशी वारंट के तहत कार्रवाई की। जांच में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस भी सहयोग कर रही है और जांच आगे बढ़ने पर आरोपी के खिलाफ अतिरिक्त आरोप भी लगाए जा सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Ludhiana News : मजदूरों से भरा Tata 407 पलटा, कई घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : दिल्ली हाईवे पर मजदूरों से भरे हैवी...

Himachal News: Naresh Chauhan ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जयराम ठाकुर पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने...

कौशल विकास और डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार...

Ludhiana News : मजदूरों से भरा Tata 407 पलटा, कई घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : दिल्ली हाईवे पर मजदूरों से भरे हैवी वाहन के पलटने का मामला सामने आया है। जानकारी के...

मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब स्टेट आउटसोर्सड ट्रांजिशन टू कॉन्ट्रैक्चुअल एंगेजमेंट विधेयक-2026’ को दी स्वीकृति

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने आज शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, प्रशासन एवं...

Himachal News: Naresh Chauhan ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जयराम ठाकुर पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नेता...

R.D.S.S के तहत बिजली वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए 5,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं: Tarunpreet Singh Sondh

बिजली नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए 1,296 नए फीडर और 1.12 लाख ट्रांसफार्मर लगाए गए: बिजली मंत्री चंडीगढ़:...