.
JalandharJalandhar News: Kwality Sweets and Baker से 2 लाख की नगदी और...

Jalandhar News: Kwality Sweets and Baker से 2 लाख की नगदी और दस्तावेज लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आरोपः चोरों को पकड़ने की जगह ASI मसीह ने दुकानदार से किया गलत व्यवहार

जालंधर, ENS: शहर में सुबह-सुबह चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर दुकान से लाखों की नगदी लेकर फरार हो गए। दरअसल, इनकम टैक्स कालोनी रोड पर स्थित क्वालिटी स्वीट बेकर की दुकान में अलसुबह चोरों ने घटना को अंजाम दिया। 2 चोर सुबह 4.30 बजे आते है और दुकान के तोले तोड़कर अंदर चले जाते है। जिसके बाद चोर तिजौरी से 2 लाख से अधिक की नगदी चुराकर फरार हो जाते है। हैरानी की बात यह है कि घटना के आधे घंटे बाद दोनों चोर दोबारा दुकान में आए और अन्य जगह पर पड़ी 75 हजार से अधिक की नगदी व दस्तावेज चुराकर फरार हो गए।

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है ओरेंज टी-शर्ट पहने एक चोर दुकान की इधर-उधर घूमकर तालाशी ले रहा है। वहीं अन्य सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि वह तिजौरी से नगदी चुराकर जेब में डाल रहा है। दुकानदार अभिशांत ने बताया कि उन्हें चोरी के बारे में सुबह 6.15 बजे लेबर ने फोन करके सूचना दी। जिसके बाद वह सुबह 6.30 बजे दुकान पर आए तो देखा दुकान के 6 हाईसिक्योरिटी ताले टूटे हुए थे। पीड़ित के अनुसार ढाई से 3 लाख की नगदी और पासपोर्ट, सहित अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए।

दुकानदार ने बताया कि 2 चोर दुकान में 2 बार घटना को अंजाम देकर गए है। पीड़ित के अनुसार नाबालिगों ने घटना को अंजाम दिया, जिसमें से एक बाइक पर बैठा था और दूसरा दुकान में नगदी चुराकर फरार हो गया। दुकानदार ने बताया कि उसने दूध की पेमेंट करने के लिए पैसे रखे हुए थे। त्यौहारी सीजन के कारण उसने कुछ पैसे एक जगह पर रखे हुए थे और कुछ पैसे अन्य दस्तावेजों के साथ रखे हुए थे, लेकिन चोर दोनों जगहों से पैसे लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एएसआई राज मसीह मामले की जांच में जुट गए।

वहीं दुकानदार ने आरोप लगाए हैकि वह दुकान में हुई चोरी से परेशान है, वहीं दूसरी ओर चोरों को पकड़ने की जगह एएसआई राज मसीह उन्हें ही कोस रहा है कि उसने दुकान पर जरूरी दस्तावेज और नगदी क्यों रखी हुई थी। दुकानदार को दुकान में दस्तावेज रखने के बारे में गलत व्यवहार करने लगा।

वहीं घटना के बाद थाना 6 एसएचओ राजवंत कौर मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने कहाकि वह मामले की गहनता से जांच रहे है। दुकानदार के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि थाना प्रभारी को दुकानदार की ओर से दी शिकायत में 2 लाख की नगदी चोरी का कहा गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Ludhiana News : मजदूरों से भरा Tata 407 पलटा, कई घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : दिल्ली हाईवे पर मजदूरों से भरे हैवी...

Himachal News: Naresh Chauhan ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जयराम ठाकुर पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने...

कौशल विकास और डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार...

Ludhiana News : मजदूरों से भरा Tata 407 पलटा, कई घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : दिल्ली हाईवे पर मजदूरों से भरे हैवी वाहन के पलटने का मामला सामने आया है। जानकारी के...

मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब स्टेट आउटसोर्सड ट्रांजिशन टू कॉन्ट्रैक्चुअल एंगेजमेंट विधेयक-2026’ को दी स्वीकृति

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने आज शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, प्रशासन एवं...

Himachal News: Naresh Chauhan ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जयराम ठाकुर पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नेता...

R.D.S.S के तहत बिजली वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए 5,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं: Tarunpreet Singh Sondh

बिजली नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए 1,296 नए फीडर और 1.12 लाख ट्रांसफार्मर लगाए गए: बिजली मंत्री चंडीगढ़:...