.
Tarn TaranPunjab News: 2 भाइयों का गोलियां मारकर किया कत्ल

Punjab News: 2 भाइयों का गोलियां मारकर किया कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झब्बाल: तरनतारन जिले के कस्बा झब्बाल में दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर चालक एक युवक द्वारा गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी को रास्ता न देने पर हुए विवाद से इस घटना को अंजाम दिया गया। पर इस घटनाक्रम के पीछे मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल थाना झब्बाल की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों भाइयों के शवों को कब्जे में ले लिया है।

मौके से मिली जानकारी के अनुसार सनम पुत्र गुरविंदर सिंह निवासी अड्डा झब्बाल कार पर सवार होकर अपने घर को जा रहा था। रास्ते में सामने से ट्रैक्टर लेकर आ रहे कीरत नाम के युवक द्वारा रास्ता न देने पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। शोर सुनकर जब सनम के पिता गुरविंदर सिंह और चाचा कुलविंदर सिंह मिंटू वहां पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक ने अपनी जेब से पिस्टल निकाला और दोनों भाइयों को गोलियां मार दीं।

जिससे गुरविंदर सिंह (58) और कुलविंदर सिंह (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत अमृतसर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि सनम के साथ कीरत का कुछ समय पहले भी विवाद हुआ था और इस घटना को उसी रंजिश से जोड़कर परिवार देख रहा है। दूसरी ओर अमृतसर के निजी अस्पताल पहुंचे प्रवेश चोपड़ा ने बताया कि थाना झब्बाल में मामला दर्ज कर हत्या करने वाले की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग अधिकारियों की टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मौके से मिले ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 7 अगस्त 2026

आज श्रवण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार...

Jalandhar News: Apeejay के MUN में भीड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, Video viral

जालंधरः महानगर के Apeejay में सभी स्कूली बच्चों के...

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

मंडी, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति...

Punjab News: 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ड्राइवर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे...

वाराणसी से पहुंची पावन कलश वंदन यात्रा, इसराना विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत

संत रविदास जी का संदेश विकसित, समरस और आत्मनिर्भर...

आज का राशिफल, 7 अगस्त 2026

आज श्रवण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 4 बजकर 38...

Jalandhar News: Apeejay के MUN में भीड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, Video viral

जालंधरः महानगर के Apeejay में सभी स्कूली बच्चों के लिये मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) आयोजित करवाई गई थी। इस...

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

मंडी, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति संतोषजनक शिमला: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री...

Punjab News: 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ड्राइवर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रफ्तार टूल्स एंड ट्रैवल...