फिरोजपुरः फिरोजपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। ताजा मामला धवन कॉलोनी से सामने आया है। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार वे कल खाना खाने होटल गए थे, जिसके बाद चोरों ने उनके बंद घर को निशाना बनाया।
पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। चोर ने घर का सारा सामान खंगाल दिया और घर में रखी कीमती चीजें चुरा ले गए। जब परिवार घर लौटा तो उन्होंने देखा कि दरवाजे टूटे पड़े हैं, अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित परिवार के मुताबिक उन्हें करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवार ने चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
