हर रविवार को आयोजित होगी साप्ताहिक गतिविधियां
नई दिल्ली: पीएम मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान’ की शुरुआत की है। देशभर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में 28 हजार से ज्यादा स्थानों में एक करोड़ से ज्यादा युवा जुड़े रहे। पीएम के संबोधन से पहले भी देश के युवाओं ने एक साथ नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ भी ली। पीएम ने अपने भाषण की शुरुआत में यह कहा कि हम एक महान संकल्प के लिए एकजुट हुए हैं। सभी संत, सभी राज्यपाल, सभी मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधि 28 हजार स्थानों से जुड़े हुए 1 करोड़ से ज्यादा युवा साथी इस शुभ संकल्प के लिए आपका अभिनंदन।
Read In English : https://encounternews.in/india/pm-modi-launches-nasha-mukt-yuva-abhiyan-calls-drug-free-youth-key-to-viksit-bharat/
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ : https://encounternewspaper.com/india/enemies-are-eyeing-indias-youth-together-we-will-foil-drug-conspiracy-modi/
अभियान राष्ट्र के लिए है
पीएम मोदी ने कहा कि जिस अभियान के हम साक्षी बन रहे हैं वह व्यक्ति, परिवार समाज और सबसे बड़ी बात यहां पर यह है कि यह अभियान राष्ट्र के लिए है। विकसित भारत संकल्प के लिए नशा मुक्त युवा होना जरुरी है। यह ना ही संकल्प को साफ करता है। देश ने विकसित भारत का लक्ष्य तय किया है तो ही देश का युवा तन से स्वस्थ होगा, मन से स्वस्थ होगा और आत्मविश्वास से भरपूर हो और ड्रग्स जैसी खतरनाक आदत से भी दूर रहे। इस अभियान का यही उद्देश्य है इसलिए हम सबको यह संकल्प लेना है कि युवा नशे के खतरे को समझो और उससे दूर रहो।
नशे में फंसने से बचना है
इसके अलावा पीएम ने युवाओं को कहा कि – ‘हमें हर एक युवा को नशे के चंगुल में फंसने से बचाएंगे। हमारी प्रोफेसरों से यह अपील है कि वो अपने कॉलेज में भी नशे के खिलाफ मुहिम चलाएं। युवाओं को नशे की गिरफ्त से निकालें जो भी युवा नशे को हराकर निलकता है वही असली योद्धा होता है समाज को उसका सम्मान करना चाहिए। इसके अलावा ड्रग्स से जुड़ा हुआ उसका अतीत उसकी पहचान कभी भी नहीं हो सकती है। नशे के कारोबारियों पर सख्ती के साथ कार्रवाई हो रही है’।
एक्स पर पीएम ने शेयर किया पोस्ट
इससे जुड़ा एक पोस्ट भी पीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने यह लिखा कि – ‘नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान का मकसद हमारे युवाओं को नशे की लत से दूर रहे और समाज में अच्छे बदलाव लाने की प्रेरित करना होता है। यह 100 हफ्ते के देश भर में जन भागीदारी कैंपेन की ही शुरुआत होगी। इसमें हर रविवार को जागरुकता फैलाने और इस मकसद के लिए समाज को एकजुट करने के लिए एक्टिविटीज भी होगी। इसमें 10,000 से ज्यादा जगहों से युवा इसमें हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही Mybharat और NSS के वॉलंटियर, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, यूथ क्लब, NGO और आध्यात्मिक संगठन भी हिस्सा लेंगे’।
In a short while from now, at 11 AM, will launch the ‘Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyan.’
This initiative seeks to inspire our youth to remain free from substance abuse and bring about positive changes in society. It will mark the beginning of a 100 week…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 2, 2026
नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना होगा। इसके अलावा लोगों में सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रोत्साहित करना होगा। एक ऑफिशियल बयान में पीएम ने यह भी कह दिया है कि मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध 100 हफ्ते तक चलने वाला राष्ट्रव्यापी जन भागीदारी अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत, नशामुक्त समाज के निर्माण में जागरुकता बढ़ाने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए देशभर में हर रविवार को एक साप्ताहिक गतिविधियों आयोजित होगी।
इन गतिविधियों में खेलों का आयोजन, वॉकथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरुकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, चर्चा मंच, कला प्रतियोगिताएं और सामुदायिक भागीदारी कार्यक्रम होंगे।
