PanchkulaHaryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला ने अवैध हथियारों की सप्लाई की एक साजिश को समय रहते विफल कर दिया। पुलिस टीम ने चंडीमंदिर कैंट रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को तीन अवैध देशी कट्टों और एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को  30 जुलाई को गुप्त सूचना मिली कि मनीमाजरा निवासी राकेश कुमार नामक व्यक्ति चंडीमंदिर कैंट रेलवे स्टेशन के पास किसी व्यक्ति को अवैध हथियार सप्लाई करने के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना मिलते ही इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस वाहन को देखकर आरोपी वहां से निकलने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से तीन अवैध देशी कट्टे तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना चंडीमंदिर में 30 जुलाई को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद हथियार पंचकूला क्षेत्र में सप्लाई किए जाने थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने मुख्य सप्लायर का खुलासा हुआ है। पुलिस इस खुलासे के आधार पर हथियारों की सप्लाई चेन, अन्य संभावित आरोपियों तथा अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

आरसेटी ऊना ने दो कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कीं

ऊना,सुशील पंडित: पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी),...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी लुधियानाः बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के...