ऊना,सुशील पंडित: पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), ऊना के निदेशक सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि संस्थान में कार्यरत दो कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। इनमें आकाश भारद्वाज (संकाय सदस्य) तथा कुमारी मीनाक्षी (कार्यालय सहायक) शामिल हैं।
सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों कर्मचारी अब संस्थान से किसी भी प्रकार से संबद्ध नहीं हैं। उन्होंने सभी सरकारी एवं निजी विभागों, बैंकों, प्रशिक्षणार्थियों तथा आम नागरिकों से आग्रह किया है कि संस्थान से संबंधित किसी भी प्रकार के कार्य, पत्राचार, लेन-देन अथवा जानकारी के लिए उक्त पूर्व कर्मचारियों से किसी भी प्रकार का संपर्क न करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इन व्यक्तियों द्वारा संस्थान के नाम पर किया गया कोई भी संपर्क, पत्राचार अथवा व्यवहार संस्थान की ओर से अधिकृत अथवा मान्य नहीं माना जाएगा। निदेशक ने कहा कि संस्थान से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या विभागीय कार्य के लिए सीधे पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), ऊना कार्यालय से संपर्क करें, ताकि अधिकृत एवं सही जानकारी प्राप्त हो सके।
