Haryana Govtहरियाणा की बेटियों ने मुक्केबाजी में दिलाई भारत को डबल गोल्ड की...

हरियाणा की बेटियों ने मुक्केबाजी में दिलाई भारत को डबल गोल्ड की सौगात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए भारत का गौरव बढ़ाया है। भिवानी की मुक्केबाज प्रीति पंवार ने महिला 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि भिवानी की ही जैस्मिन लांबोरिया ने महिला 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश को दूसरी स्वर्णिम सफलता दिलाई। दोनों खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भिवानी की इन बेटियों ने अपने अदम्य साहस, कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियां लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का तिरंगा विश्व मंच पर लहरा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रीति पंवार द्वारा 54 किलोग्राम भार वर्ग और जैस्मिन लांबोरिया द्वारा 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतना हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से प्रदेश के लाखों युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, आधुनिक खेल अवसंरचना, बेहतर प्रशिक्षण तथा पारदर्शी खेल नीति उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश के खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दोनों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके परिवारजनों, प्रशिक्षकों और भारतीय मुक्केबाजी दल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा के खिलाड़ी आने वाले समय में भी इसी तरह देश के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...