Haryana Govtहरियाणा के खिलाड़ियों का विश्व स्तर पर खेलों में बजा है डंका- मंत्री विपुल...

हरियाणा के खिलाड़ियों का विश्व स्तर पर खेलों में बजा है डंका- मंत्री विपुल गोयल  

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा को पहले जवानों और किसानों के प्रदेश से जाना जाता था, लेकिन अब खेल और खिलाड़ियों से भी जाना जाता है। हमारे हरियाणा के खिलाड़ियों का खेलों में विश्व स्तर पर डंका बजा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति से प्रदेश में खेलों के लिए एक अनुकूल इको सिस्टम बना है, जिससे खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित स्पोर्टस फिटनेस और इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्सपो में बोल रहे थे।

इस दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा पैवेलियन का अवलोकन किया। पैवेलियन में मौजूद अधिकारियों, कोच और खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने हरियाणा पैवेलियन में लगाए गए स्पोर्टस स्टार की तस्वीरों और उनकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हरियाणा पैवेलियन की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, युवा और कोच पहुंचे। खेल और खिलाड़ी हरियाणा की उपलब्धि हैं, ऐसे में हरियाणा से जुड़ी खेल नीति और खेल उपलब्धियों के बारे में लोगों ने जाना, यह बेहद सराहनीय है।

मेडल लेकर आने में हम नंबर वन

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री  विपुल गोयल ने कहा कि क्षेत्रफल के हिसाब से हरियाणा देश में महज 2 प्रतिशत है, लेकिन मेडल लेकर आने में हम नंबर वन हैं। इसके पीछे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच और हरियाणा प्रदेश की खेल नीति का अहम योगदान है। प्रदेश की खेल नीति खेल और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसका युवा खिलाड़ी लाभ उठा रहे हैं।

खिलाड़ी मेडल लाने पर रखें फोकससरकार उनके साथ है

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री  विपुल गोयल ने कहा कि खिलाड़ी अपने खेल पर फोकस होकर मेडल लाने पर ध्यान दें। सरकार उनके साथ है, हर सुविधा दी जाएगी, फिर चाहे स्टेडियम बनाने की बात हो, पुरस्कार देने की बात हो, इन्फ्रास्ट्रक्चर या स्पोर्टस इक्यूपमेंट की बात हो। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी कामनवेल्थ गेम्स में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों को सुविधाएं दी हैं, खिलाड़ी दिल से खेलें और देश व प्रदेश का नाम रोशन करें। इस मौके पर खेल विभाग के रोहतक मंडल की उपनिदेशक सुनीता खत्री, सोनीपत के जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, खेल विभाग के कोच और अन्य अधिकारी व खिलाड़ी मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...