.
BathindaPunjab News: नाबालिग युवक के मर्डर की गुत्थी सुलझी, नर्स व उसके...

Punjab News: नाबालिग युवक के मर्डर की गुत्थी सुलझी, नर्स व उसके दोस्त गिरफ्तार, देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः हाल ही में भुच्चो मंडी में 18 वर्षीय युवक लापता हो गया था जिसकी पुलिस द्वारा तलाश के बाद उसका शव चक्कां वाले रेलवे फाटक के पास दबा हुआ मिला था। शव को बरामद करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि मृतक बलजिंदर सिंह की एक मीनाक्षी नाम की युवती के साथ दोस्ती थी। मीनाक्षी पेशे से नर्स थी। दोनों नशे के आदी थे।

मेला सिंह निवासी गिल खुर्द ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया था कि उसके बेटे बलजिंदर सिंह को मीनाक्षी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मार दिया है। घटना के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कपूरथला हाल भुच्चो मंडी निवासी मीनाक्षी, लहरा मोहब्बत निवासी नछत्तर सिंह तथा भैणी मेहराज निवासी यादविंदर सिंह उर्फ ​​यादु को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि बलजिंदर सिंह का अपनी दोस्त नर्स के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिससे गुस्से में आकर नर्स ने बलजिंदर को नशे की ओवरडोज देकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसने शव को साथियों यादविंदर सिंह और नछत्तर सिंह की मदद से घर के साथ लगते खाली प्लॉट में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: YouTuber Money Shaker की कोर्ट में पेशी, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मणि...

LPU में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 में भारत का कर रहे प्रतिनिधित्व

जालंधर(Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के 58 भारतीय खिलाड़ी...

Punjab News: पूर्व MLA ब्रह्मपुरा को CM Mann किया AAP में शामिल

तरनतारनः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा, खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का गौरव

चंडीगढ़: जापान में चल रहे एशियन गेम्स में हरियाणा...

Jalandhar News: YouTuber Money Shaker की कोर्ट में पेशी, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मणि शॉकर और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार करके 2 दिन...

LPU में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 में भारत का कर रहे प्रतिनिधित्व

जालंधर(Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के 58 भारतीय खिलाड़ी और छात्र जापान के आइची-नागोया में चल रहे 20वें एशियन...

Punjab News: पूर्व MLA ब्रह्मपुरा को CM Mann किया AAP में शामिल

तरनतारनः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गरमा गई है। इसी के चलते लगातार...

Punjab News: दुष्कर्म केस को लेकर SGPC अध्यक्ष धामी ने तोड़ी चुप्पी, 4 सदस्यीय कमेटी गठित, देखें वीडियो

15 दिनों में सामने आएगा सच अमृतसर: श्री अकाल तख्त साहिब ने गंभीर आरोपों से जुड़े मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा...