Punjab Govt
HomeHimachalबिना बिल सोने के आभूषण लेकर बस में जा रहा व्यापारी पकड़ा...

बिना बिल सोने के आभूषण लेकर बस में जा रहा व्यापारी पकड़ा विभाग ने वसूला जुर्माना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिना बिल सोने के आभूषण लेकर बस में जा रहा व्यापारी पकड़ा ,विभाग ने वसूला जुर्माना

ऊना/सुशील पंडित : होशियारपुर ऊना राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित राज्य कर एवं आबकारी विभाग के ई सुविधा केंद्र पंडोगा पर गुप्त सूचना के आधार पर सोने के आभूषण पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।जिनकी मार्केट में कीमत ₹663278 है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य कर एवं आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि होशियारपुर से किसी बस में बिलासपुर के लिए सोने के आभूषण बिना विल के व्यापारी लेकर जा रहा है इस बात का पता चलते ही उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना विनोद सिंह डोगरा ने इसके लिए एक टीम का गठन किया, जिसमें मुख्यता सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर पीयून भाग सिंह व अन्य सदस्य शामिल थे। विभाग की टीम मुस्तैदी से नाका लगाकर पंडोगा बैरियर पर बस का इंतजार करने लगी, जैसे ही 11:15 बस पंडोगा पंहुचा तो टीम ने उसे रुकने का इशारा किया। बस रुकने पर सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर की अगुवाई में बस में तलाशी शुरू की गई तथा ड्राइवर की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति को अपना बैग चेक करवाने को कहा जब वैग की तलाशी ली गई तो उसमें एक पैकेट जिस पर खाकी कलर की टेप लगी थी ।उसे खोलने को कहा पैकेट खोलने पर उसमें सोने के आभूषण पाए गए।
अधिकारी ने उस व्यक्ति से आभूषणों का बिल मांगा लेकिन वह व्यक्ति मौके पर कोई भी बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। सहायक कर एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर ने इसके संबंध में अपने उच्च अधिकारी उपायुक्त विनोद सिंह डोगरा को बताया कि इस व्यक्ति के पास कुल 118 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए जिनकी बाजार में कीमत ₹663278 थी। जिस पर विभाग की टीम ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर ₹39800 का जुर्माना मौके पर वसूल कर लिया। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना के मुखिया विनोद सिंह डोगरा ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि आगे भी कर की चोरी करने वाले व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई करते रहेंगे साथ ही उन्होंने समस्त व्यापारियों से आह्वान किया कि जब भी कोई सामान लाएं तो उसका बिल साथ लेकर चलें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -