.
Himachal44 मामलों पर कार्रवाई करके 16,83,387 रूपये कर वसूला: विनोद डोगरा

44 मामलों पर कार्रवाई करके 16,83,387 रूपये कर वसूला: विनोद डोगरा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
आगामी त्यौहारी सीज़न के दृष्टिगत की जा रही चैकिंग
ऊना/सुशील पंडित: राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना द्वारा आगामी त्यौहारी सीज़न के मद्देनज़र जिला में दिन-रात चैंकिंग की जा रही है। यह जानकारी देते हुए उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि चैकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए 44 मामले चोरी के पकड़े गए जिससे 16 लाख 83 हज़ार 387 रूपये कर के रूप में वसूले गए जिसमें 11 मामले सोना-चांदी की चोरी के थे।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा गगरेट बाज़ार में स्थित दो स्वर्णकारों की दुकानों पर दबिश देकर स्टॉक व रिकॉड सहित उनके बैंक खातों की स्टेटमेंटस को भी जांचा। उन्होंने बताया कि एक स्वर्णकार के लॉकर में से भारी मात्रा में सोना मिला है जिसका मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज़ नहीं मिला जिसके लिए विभाग द्वारा वस्तु एवं सेवा कर/जीएसटी नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
इसके अतिरिक्त सितम्बर माह में विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जिला में अवैध शराब के 2 मामलें पकडे़ गए जिसमें 324 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। उन्होंने बताया कि गगरेट क्षेत्र के एक बार के स्टॉक व रिकॉर्ड की जांच भी की गई। यह बार एनडीपीएस अधिनियम के तहत आरोपित व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था। बार लाईसेंस उक्त आरोपित व्यक्ति के निकट रिश्तेदार के नाम पर है। इस दौरान वहां पर बिना आबकारी परमिट के शराब बरामद की गई जिसके उपरांत शराब को मौके पर ही सील कर दिया गया तथा बार लाईसेंस को रद्द करने हेतु मामला समाहर्ता पालमपुर को भेज दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर में पत्थरबाजी को लेकर CP Office पहुंचा संत समाज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में...

Punjab News: पोस्टर विवाद में राजा वडिंग के PA पर लगे नौजवान को पीटने के आरोप, देखें वीडियो

श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह लगातार...

कांवड़ियों के दो गुटों में कहासुनी, जमकर चले थप्पड़ और डंडे, देखें वीडियो

मेरठः यूपी में कांवड़ यात्रा का 7वां दिन है।...

लड़कों के बाद अब लड़कियों की वीडियो वायरल, प्रशासन में मचा हड़कंप

मोहालीः सोशल मीडिया पर दो वीडियो तेजी से वायरल...

Punjab News: पेट्रोल पंप पर बाइक आगे करने को लेकर हंगामा, लोहे की रॉड से किया हमला, देखें वीडियो

लुधियानाः सलेम टाबरी इलाके में एक पेट्रोल पंप पर बाइक आगे करने को लेकर हंगामा हो गया, जिस पर...

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर में पत्थरबाजी को लेकर CP Office पहुंचा संत समाज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में दो दिन पहले हुई पत्थरचाजी को लेकर मामला गरमा गया...

Punjab News: पोस्टर विवाद में राजा वडिंग के PA पर लगे नौजवान को पीटने के आरोप, देखें वीडियो

श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह लगातार बढ़ रही है। हालांकि पार्टी के दोनों गुट में पंजाब...

कांवड़ियों के दो गुटों में कहासुनी, जमकर चले थप्पड़ और डंडे, देखें वीडियो

मेरठः यूपी में कांवड़ यात्रा का 7वां दिन है। इस दौरान कांवड़िए भगवान शिव को जल अर्पित करने के...