ऊना/सुशील पंडित: वाई आर जी वन स्टॉप सेंटर टाहलीवाल की और से गांव बाथू (गुरपलाह) में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता शिविर आयोजित किया। इस जागरूकता शिविर में बच्चों ने नशे के ऊपर तरह तरह के पोस्टर बना कर स्लोगन लिख रैली निकाल लोगों को जागरुक किया । संस्था की एएनएम कम काउंसलर पूजा रानी ने मौजूद प्रवासी लोगों विशेषकर बच्चो को नशे के दुष्प्रभावों और उनसे दूर रहने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और बच्चों को नशे से दूर रहने का प्रण दिलाया इस मौके संस्था की और से मौजूद बच्चों को फल बांटे।
इस कैंप में संस्था के सैंटर मैनेजर रणजीत सिंह , एएनएम कम कॉन्सलर पूजा रानी ,सुरेश दरोच, प्रेम लता,शशि पाल और गांव वासी मौजूद रहे।