.
Himachalउपायुक्त ने नेशनल कैरियर सेंटर में स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय का किया...

उपायुक्त ने नेशनल कैरियर सेंटर में स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय का किया शुभारंभ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगी लाइब्रेरी
 
लाइब्रेरी में विभिन्न विषयों से संबंधित लगभग 400 पुस्तकें हैं उपलब्ध: उपायुक्त 
ऊना/सुशील पंडित: दिव्यांग युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना में ज़िला रेड क्रॉस सोसायटी व नेशनल करियर सर्विस सेंटर के सहयोग से स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि इस पुस्तकालय में विभिन्न विषयों से संबंधित लगभग 400 से अधिक किताबें उपलब्ध हैं जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि कोई भी विद्यार्थी इस पुस्तकालय में आकर अपनी रूचि के अनुसार विषय की पुस्तकों को पढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि लाईब्रेरी में सभी दैनिक समाचार व मैगज़ीन भी उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा लाइब्रेरी की मेंबरशिप लेकर लाइब्रेरी का लाभ उठा सकता है।
राघव शर्मा ने बताया कि यह लाईब्रेरी ज़िला ऊना के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की पहली ऐसी लाइब्रेरी है जो विशेषतः दिव्यांग युवाओं के लिए समर्पित है। डीसी ने कहा कि इस प्रकार की लाइब्रेरी से जहां विद्यार्थियों को यूपीएससी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुस्तकें उपलब्ध होंगी, वहीं क्षेत्र में पढ़ाई के लिए अच्छा वातावरण भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह लाईब्रेरी उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी करने में काफी मददगार सिद्ध होगी। 
इसके उपरांत उपायुक्त ने नेशनल कैरियर सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे दिव्यांग बच्चों से भी मुलाकात की। नेशनल कैरियर सेंटर ऊना के प्रमुख रंजन चंगकाकोटी ने उपायुक्त को केंद्र में दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली सेवाओं व सुविधाओं से अवगत करवाया जिसमें उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए केंद्र में पांच निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण टेªड जैसे डेªस मेंकिंग, जनरल मैकेनिक, कंस्यूमर इलैक्ट्रोनिक्स, कम्पयूटर एप्लीकेशन व ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 14 से 50 वर्ष की आयु वर्ग के दिव्यांग व्यक्ति जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत एवं उससे अधिक है उन्हें एक वर्ष की अवधि के लिए 2,500 रूपये प्रतिमाह छात्रवृति लाभ के साथ निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रवेश हेतू कोई न्यूनतम या अधिकतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नही की गई है।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त वरिन्दर शर्मा, रेड क्रोस सोसाईटी के पैटर्न पीताम्बर जसवाल व सुरेंद्र ठाकुर, उपिन्द्र सिंह, शशि कुमार, नरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ें, स्वच्छ वातावरण बनाना हम सभी की जिम्मेदारी:दविंदर भुट्टो

ऊना,सुशील पंडित: स्वच्छ भारत अभियान और हरित वातावरण के निर्माण...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप से एक हैरान कर देने...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर में सोमवार को दून विधायक राम कुमार चौधरी ने 83...

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में सहयोग करें नागरिक, सटीक आंकड़े बनेंगे विकास योजनाओं का आधार : उपायुक्त

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के नागरिकों से भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का लगाया आरोप चंडीगढ़ः सेक्टर-26 स्थित हार्ड रॉक कैफे के बाहर एक...