Punjab Govt
HomeBreaking Newsमहिला की सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझी, टैटू से खुला राज

महिला की सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझी, टैटू से खुला राज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक बैग के अंदर मिली महिला की सिर कटी लाश की गुत्थी पुलिस ने सिर्फ 12 घंटे में सुलझा ली है। इस मामले में महिला के पति और उसके देवर को गिरफ्तार किया है। इस हत्या का राज महिला के हाथ पर बने टैटू से खुला है और उसके जरिये ही पुलिस उन दोनों आरोपियों तक पहुंच सकी है।

पुलिस के मुताबिक महिला की सिर कटी लाश के चलते उनके पास कुछ ज्यादा सुराग नहीं थी। महिला के हाथ पर बने टैटू को जांच का आधार बनाते हुए पुलिस ने करीब 15-20 टैटू की दुकानों पर छानबीन की। उससे मिले सुरागों ने आधार पर महिला की पहचान अंजली सिंह होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी और उसके पति मिंटू सिंह और देवर चुनचुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मिंटू सिंह को अपनी पत्नी अंजली के चरित्र पर शक था। 24 मई 2023 को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और मिंटू सिंह ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने घर के अंदर ही सिर को धड़ से अलग किया और अपने भाई चुनचुन की मदद से सूटकेस में भरकर खाड़ी में फेंक दिया।उसकी पत्नी की बॉडी पुलिस को मिल गई और मिले सुरागों के आधार पर दोनों आरोपियों के फरार होने से पहले ही दादर स्टेशन से वो हत्थे चढ़ गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -