.
Chandigarhडेंगू से 2 की मौत, पंजाब के 5 कैबिनेट मंत्रियों की कोठियों...

डेंगू से 2 की मौत, पंजाब के 5 कैबिनेट मंत्रियों की कोठियों में मिला लारवा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः डेंगू का कहर एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। बीते दिन हरियाणा में डेंगू से 2 महिलाओं की मौत होने के मामले सामने आए है। जिसमें जींद के मोरखी गांव की 52 वर्षीय महिला की रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह जींद जिले में डेंगू से दूसरी मौत है। महिला के परिवार के पांच लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा पंचकूला के सेक्टर-18 की 30 वर्षीय महिला ने जान गंवा दी। महिला को दो दिन पहले सेक्टर 6 के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मल्टीपल आर्गन डिसफंग्शन सिंड्रोम से महिला की मृत्यु हो गई। महिला मूलरूप से मेरठ की रहने वाली थी। अब तक प्रदेश में डेंगू से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। 

वहीं दूसरी ओर पंजाब सरकार के पांच कैबिनेट मंत्रियों की सरकारी कोठियों पर जांच के दौरान डेंगू का लारवा मिला है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने खुद मंत्रियों व अपने सरकारी आवास समेत 12 स्थानों की जांच की थी। 7 कैबिनेट मंत्रियों में से पांच के यहां लारवा पाया गया। इस दौरान मंत्री ने विरोधी पक्ष के नेता की सरकारी रिहायश, सर्किट हाउस और आम आदमी पार्टी के दफ्तर की भी जांच की। स्वास्थ्य मंत्री ने मच्छरों के लारवा के हॉटस्पॉट का निरीक्षण किया। टीम ने कूलर, फूलों के गमलों में रखी ट्रे, पक्षियों के लिए पानी से भरे बर्तन और खुले में पड़े बर्तनों की जांच की। मंत्री ने कहा कि हैरानी की बात है कि हमें डेंगू का लारवा लगभग हर जगह पर मिला है, जो बहुत चिंताजनक है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ें, स्वच्छ वातावरण बनाना हम सभी की जिम्मेदारी:दविंदर भुट्टो

ऊना,सुशील पंडित: स्वच्छ भारत अभियान और हरित वातावरण के निर्माण...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप से एक हैरान कर देने...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर में सोमवार को दून विधायक राम कुमार चौधरी ने 83...

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में सहयोग करें नागरिक, सटीक आंकड़े बनेंगे विकास योजनाओं का आधार : उपायुक्त

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के नागरिकों से भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का लगाया आरोप चंडीगढ़ः सेक्टर-26 स्थित हार्ड रॉक कैफे के बाहर एक...