ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार में छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र एनसीसी वाहिनी उन्ना की तरफ से कक्षा आठवीं और नौवीं के छात्र छात्राओं में से एनसीसी कैडेट्स का चयन कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र कुमार सैनी के आदेशानुसार जेसीओ सूबेदार सुनील कुमार तथा हवलदार संजय कुमार द्वारा किया गया जिसमें से 35 का मेरिट के हिसाब से चयन किया गया। जिसमें 18लडके तथा 17लडकियों का चयन हुआ।यह छात्र अगले 2 वर्ष के लिए विद्यालय में एनसीसी से संबंधित भिन्न भिन्न प्रकार की गतिविधियां सीखेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोहर लाल ने कहा की सभी चुने हुए छात्र छात्राओं को सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए तथा देश सेवा की भावना पैदा करने का सभी बच्चे प्रयास करें इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी अमिताभ गिल , होल्डर मोहन सिंह,हैकर अजय कुमार,विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे जिन बच्चों का चयन हुआ उनमें अंश सोनी,सूर्य कुमार,उधय अर्शदीप बिहान ठाकुर प्रिस बंश,अंशिका शर्मा शाजिया, जैस्मीन तमन्ना,शौलजा बेगम,अंशीका सहित अन्य छात्र छात्राओं का चयन हुआ।