.
Baddiपंजाबः बाबा मुराद शाह से माथा टेककर लौट रहे युवक की बाइक...

पंजाबः बाबा मुराद शाह से माथा टेककर लौट रहे युवक की बाइक का फटा टायर, हुई मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः खन्ना में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां चलती बाइक का टायर फटने से बाइक रेलिंग से टकराकर मेन लेन से सर्विस लेन पर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक उछलकर साथ के नाले में गिर गया। नाले में डूबने से उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान खन्ना के गौशाला रोड पर रहने वाले दीपक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक एक गरीब परिवार से संबंधित था। परिवार में इकलौता बेटा था। पढ़ लिखकर अच्छी नौकरी करना चाहता था और गुलजार कॉलेज में BBA कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, खन्ना से 4 दोस्त अलग-अलग 2 बाइकों पर सवार होकर नकोदर में पीर बाबा मुराद शाह की दरगाह पर माथा टेकने गए थे। शुक्रवार सुबह वे वापस आ रहे थे। गांव दहेड़ू के पास बाइक का टायर फट गया। हादसे के दौरान पीछे बैठा युवक उछलकर सर्विस लेन पर गिर गया। बाइक चला रहा दीपक नाले में गिर गया। दीपक के दोस्तों ने बताया कि टायर फटने के बाद दीपक जब नाले में गिर गया था तो उसे बचाने की कोशिश की गई। राहगीरों और पुलिस ने पगड़ी से दीपक को बाहर निकालने के प्रयास किए। जब तक दीपक को नाले से निकाल अस्पताल पहुंचाया गया तब तक उसकी मौत हो गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: चलती एक्टिवा में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती अड्डा चौक के पास स्थित श्री...

आज का राशिफल, 4 अगस्त 2026

आज 4 अगस्त का दिन भावनात्मक स्थिरता और गहरी...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर...

Jalandhar News: चलती एक्टिवा में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती अड्डा चौक के पास स्थित श्री हनुमान मंदिर के पास चलती एक्टिवा को अचानक आग लग...

Jalandhar News: Civil Hospital के जच्चा-बच्चा वार्ड में लगी आग, शीशे तोड़ घुसे फायरिंग कर्मी, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: शहर के सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में अचानक आग लगने से मरीजों और उनके परिजनों में...

आज का राशिफल, 4 अगस्त 2026

आज 4 अगस्त का दिन भावनात्मक स्थिरता और गहरी सोच वाला रहेगा। चंद्रदेव के मीन राशि में रेवती नक्षत्र...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप से एक हैरान कर देने...